एक्सप्लोरर

31 दिसंबर शाम छह बजे से 1 जनवरी सुबह छह बजे तक बेंगलुरू में लागू रहेगी धारा 144, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर ने एमजी रोड, चर्च स्ट्रीट, ब्रिगेड रोड, कोरामंगला और इंदिरानगर में 'नो मैन जोन' बनाए जाएंगे. पब, बार, रेस्तरां के लिए पहले से जिनके पास कूपन होगा उन्हें ही यहां अनुमति दी जाएगी.

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार में मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस बार राज्य में पब्लिक प्लेस यानी सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का सेलिब्रेशन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया है, ऐसे में एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया गया है. बता दें कि ब्रिटेन से कर्नाटक आए 27 लोग अभी तक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 31 दिसंबर शाम छह बजे से 1 जनवरी की सुबह छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एमजी रोड, चर्च स्ट्रीट, ब्रिगेड रोड, कोरामंगला और इंदिरानगर में 'नो मैन जोन' बनाए जाएंगे. पब, बार, रेस्तरां के लिए पहले से जिनके पास कूपन होगा उन्हें ही यहां अनुमति दी जाएगी.

कर्नाटक में कोरोना की मौजूदा स्थिति

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 653 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 9,16,909 मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,070 तक पहुंच गई.

संक्रमण मुक्त होने के बाद सोमवार को 1,178 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही 8,92,273 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. बुलेटिन के मुताबिक, ब्रिटेन से कर्नाटक आए 1,766 यात्रियों के नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 27 में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 355 नतीजों का इंतजार है. राज्य में फिलहाल 12,547 मरीज उपचाराधीन हैं.

वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने ब्रिटेन से आए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया है, जिन्होंने कोविड-19 की जांच नहीं करायी है और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं. मंत्री ने सोमवार को संकेत दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है. सुधाकर ने सोमवार को कहा, ‘‘मैं ब्रिटेन से लौटे लोगों से जिम्मेदार नागरिक की तरह सहयोग करने का अनुरोध करता हूं. आप को (कोविड-19 की) जांच कराना है. अगर आपने जांच नहीं करायी और मोबाइल फोन बंद रखा तो यह वास्तव में एक अपराध होगा.’’

पत्नी को समन मिलने के बाद संजय राउत बोले- उनके पास बीजेपी के 120 नेताओं की लिस्ट है, ED करे जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget