एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के भूटान दौरे का आज दूसरा दिन, युवा भूटानी छात्रों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी दूसरी बार भूटान आए हैं और इस साल मई में फिर से चुने जाने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है. पीएम मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष लोतै शेरिंग से शनिवार को विभिन्न विषयों पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी को और प्रगाढ बनाने के कदमों पर चर्चा की.

थिम्पू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय भूटान दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में युवा भूटानी छात्रों को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष लोतै शेरिंग से शनिवार को विभिन्न विषयों पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी को और प्रगाढ बनाने के कदमों पर चर्चा की. नई दिल्ली और थिंपू के बीच हाइड्रो पावर और शिक्षा सहित पांच क्षेत्रों से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. पीएम मोदी दूसरी बार भूटान आए हैं और इस साल मई में फिर से चुने जाने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है.

भूटान पहुंचने पर पीएमम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

भूटान नरेश और उनकी पत्नी महारानी जेत्सुन पेमा के साथ उनकी मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री के लिए यहां तशीचोडज़ोंग महल में पारंपरिक चिपड्रेले जुलूस और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था . यह आयोजन अतिथि जिस मार्ग से गुजरता है उसके शुद्धिकरण के लिए किया जाता है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महल में आयोजित स्वागत समारोह में सलामी गारद का निरीक्षण किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ मुलाकात की और भारत-भूटान साझेदारी को आगे ले जाने वाले ‘‘अनुकरणीय’’विचारों का आदान-प्रदान किया.

ऐसा दोस्त और पड़ोसी कौन नहीं चाहेगा- भूटान को लेकर मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक से मुलाकात की तथा भारत और भूटान के संबंधों को मजबूत करने के उनके निरंतर एवं अनोखे मार्गदर्शन के लिए उनकी सराहना की. भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के साथ संयुक्त बयान में मोदी ने कहा कि भूटान नरेश की बुद्धिमता और दूरदर्शिता ने लंबे समय तक द्विपक्षीय संबंधों को निर्देशित किया है. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यही नहीं, उनकी दृष्टि ने भूटान को पूरी दुनिया के लिए एक अद्वितीय उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है, जहां विकास को आंकड़ों से नहीं, बल्कि खुशी से मापा जाता है. जहां आर्थिक विकास परंपरा और पर्यावरण के साथ चलता है . ऐसा दोस्त और पड़ोसी कौन नहीं चाहेगा .’’

दोनों देशों ने अपने संबंधों में नयी ऊर्जा का संचार करने के लिए 10 सहमति करार पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने अंतरिक्ष अनुसंधान, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, बिजली एवं शिक्षा सहित दस क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये . मोदी ने शब्दरूंग नामग्याल द्वारा 1629 में निर्मित सिमटोखा जोंग में खरीदारी कर रूपे कार्ड की भी शुरुआत की. सिमटोखा जोंग भूटान में सबसे पुराने स्थलों में एक है और यह मठ और प्रशासनिक मामलों का केंद्र है.

भूटान में रूपे कार्ड की शुरूआत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज बहुत खुश हूं, हमने भूटान में रूपे कार्ड की शुरूआत की है. इससे डिजिटल भुगतान और व्यापार तथा पर्यटन में हमारे संबंध और आगे बढ़ेंगे. हमारी साझा आध्यात्मिक धरोहर और लोगों के बीच मजबूत आपसी संपर्क हमारे संबंधों की कुंजी हैं.’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमने गहन चर्चा की, जिसमें हमने भारत और भूटान के बीच संबंधों पर विचार-विमर्श किया. हमारे राष्ट्रों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बेहतर बनाने की बहुत गुंजाइश है.’’

यह भी पढ़ें-

AIIMS में आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स और नमूने बरबाद

कश्मीर मुद्दे पर प्रियंका गांधी का निशाना, पूछा- 'क्या मोदी-शाह सरकार मानती है कि लोकतंत्र है?'

पीएम मोदी बोले- भारत का सौभाग्य है कि हम भूटान के विकास में भागीदार हैं

एम एस धोनी का अलग अंदाज, लेह में बास्केटबॉल कोर्ट में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget