एक्सप्लोरर

SCO Summit: तियानजिन में जिनपिंग ने पीएम मोदी को दी अपनी मनपसंद कार, पुतिन रूस से लेकर आए 'ऑरस'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान चीनी सरकार ने पीएम को चीन के तियानजिन शहर में एक खास कार दी. इस खास कार को चीन में 'रेड फ्लैग' भी कहा जाता है.

चीन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान दो दिन के लिए चीन के तियानजिन शहर में एक खास कार दी. यह कार 'होंगकी एल-5' है, जिसे चीन में 'रेड फ्लैग' भी कहा जाता है. यह वही कार है, जिसका इस्तेमाल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं.

इस कार को चीन में 'मेड इन चाइना' का प्रतीक माना जाता है. इसका इतिहास 1958 से शुरू हुआ था, जब इसे खास तौर पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं के लिए बनाया गया था. यह कार चीन की सरकारी कंपनी FAW (फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स) ने बनाई थी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में भारत के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के दौरान भी इसी कार का इस्तेमाल किया था.

'ड्रैगन और हाथी' एक साथ करें काम

रविवार (31 अगस्त, 2025) को द्विपक्षीय बैठक के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से कहा कि अब समय की मांग है कि 'ड्रैगन और हाथी' एक साथ आएं और दोस्त बनें. वहीं पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों देशों के बीच 2.8 अरब का सहयोग नागरिकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.

एक सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर अब शांति और स्थिरता का माहौल है, दोनों देशों के सैनिकों की अपने क्षेत्र में वापसी हो गई है. दोनों देश के नेताओं के बीच ये बातचीत ट्रंप के टैरिफ विवाद से उत्पन्न अशांति के बाद हुई. 

'ऑरस' से राष्ट्रपति पुतिन करेंगे खास यात्रा

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा सहयोग दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है. इससे देश के लोगों की आर्थित स्थिति सही होने का रास्ता खुलेगा.' इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तियानजिन शहर में अपनी खास राष्ट्रपति कार 'ऑरस' में सफर करेंगे. इस कार पर चीन की राजनयिक नंबर प्लेट लगी होगी. 

ऑरस एक रेट्रो-स्टाइल (पुराने जमाने की डिजाइन वाली) लग्जरी कार है, जिसे रूस की ऑरस मोटर्स नाम की कंपनी ने बनाया है. यह कार खासतौर पर रूस के राष्ट्रपति के लिए तैयार की गई है और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ शाही लुक भी देती है.

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर पर आपको संसद में क्यों नहीं बोलने दिया गया? मनीष तिवारी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget