एक्सप्लोरर

Boys Locker Room: साइबर सेल की हिरासत में नामी स्कूल का छात्र, इंस्टाग्राम ग्रुप की अश्लील चैट हुई थी वायरल

Boys Locker Room ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान हुई है. ये सभी दाक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं.

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर बॉयज़ लॉकर रूम के ग्रुप से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई है. दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने दिल्ली के नामी स्कूल के छात्र को हिरासत में लिया है. साइबर सेल ने उसके मोबाइल फोन को जब्त किया है. ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान हुई है. ये सभी दाक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं. बाकी छात्रों की भी पहचान हुई है जल्द पूछताछ होगी.

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम एडमिनिस्ट्रेशन को एक पत्र लिखकर इस ग्रुप के बारे में डिटेल मांगी है. पुलिस ने suo moto लेते हुए आईटी एक्ट 66 और 67A के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं. ये बातें इतनी आपत्तिजनक हैं कि हम इन्हें लिख भी नहीं सकते. तस्वीरें इंस्टाग्राम के एक चैट ग्रुप 'बॉयज लॉकर रूम' की हैं. इस ग्रुप में न सिर्फ लड़कियों की फोटो अपलोड की जाती हैं बल्कि उनसे छेड़छाड़ करके उन पर अभद्र टिप्पणियां भी की जाती हैं. कम उम्र की लड़कियों के बारे में अश्लील और अनैतिक हरकत की वजह से समाज में ग्रुप को लेकर बहुत चिंता है. मां-बाप-नेता और प्रशासन आशंका से भरे हुए हैं.

अब सवाल उठता है कि इस ग्रुप की सच्चाई लोगों के सामने कैसे आई? दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा दक्षिणी दिल्ली की एक लड़की ने किया. लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा-

दक्षिण दिल्ली के 17-18 साल की उम्र के लड़कों का एक ग्रुप है, जिसका नाम 'बॉयज लॉकर रूम' है, जहां कम उम्र लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाया जा रहा था. मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा हैं.

मामले ने जब तूल पकड़ा तो दिल्ली महिला आयोग भी एक्शन में आ गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में इंस्टाग्राम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया. स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर दिया है. ये लड़के जल्द से जल्द गिरफ्तार होने चाहिए.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन के बीच जमकर बिकी शराब, यूपी में 300 करोड़ तो राजस्थान में दो घंटे में 59 करोड़ की बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget