एक्सप्लोरर

कोरोना के इलाज के लिए दी जा रही दवाओं पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब, WHO रिपोर्ट में रेमेडेसिविर दवा को बताया गया है गैरज़रूरी

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि रेमेडीसिविर और फेवीपिराविर को बनाने का लाइसेंस देश में किसी कंपनी के पास नहीं है. लेकिन 10 फार्मास्यूटिकल कंपनियां इनका निर्माण कर रही हैं.

नई दिल्ली: क्या बिना किसी उचित जांच के देश में कोरोना के मरीजों को रेमेडीसिविर और फेवीपिराविर नाम की दवाएं दी जा रही हैं? आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया. याचिका में बताया गया था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) यह कह चुका है कि कोरोना के मरीजों को यह दवाई देना जरूरी नहीं है.

याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि रेमेडीसिविर और फेवीपिराविर को बनाने का लाइसेंस देश में किसी कंपनी के पास नहीं है. लेकिन 10 फार्मास्यूटिकल कंपनियां इनका निर्माण कर रही हैं. इन कंपनियों ने विदेशी कंपनियों के साथ समझौता किया है. मीडिया के जरिए इन दवाओं के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर प्रचारित किया जा रहा है. इस तरह से लोगों को ठगा जा रहा है. यह दोनों दवाएं दरअसल एंटीवायरल दवाएं हैं. इनका कोरोना के इलाज से कोई संबंध नहीं है. सरकारी अस्पतालों में तो यह मरीजों को मुफ्त में दी जाती हैं. लेकिन निजी अस्पतालों में इनकी कीमत हजारों रुपयों में वसूली जा रही है.

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा था कि सरकार ने इस तरफ से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं. इसलिए, कोर्ट इन दवाओं पर रोक लगाए. लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए. पिछली सुनवाई में यह बात सामने आई थी कि सरकार ने इन दवाओं के इस्तेमाल की अनुमति दे रखी है.

आज याचिकाकर्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखी. उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट साफ कहती है कि इन दोनों दवाइयों का कोरोना के मरीजों पर या तो बिल्कुल असर नहीं है, या न के बराबर असर है. कोरोना के मरीजों को यह दवाइयां देना जरूरी नहीं है. फिर भी भारत में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए यह दवाएं दी जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने रिपोर्ट को गंभीर माना. जजों ने कहा, ''हम चाहते हैं कि इस बात को सरकार के संज्ञान में लाया जाए. इसलिए सरकार को नोटिस जारी कर रहे हैं. सरकार इस रिपोर्ट को देख कर जवाब दे कि इन दवाओं के इस्तेमाल पर उसके क्या विचार हैं?'' कोर्ट ने फिलहाल दवा कंपनियों को नोटिस जारी करने से मना कर दिया है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget