एक्सप्लोरर

‘बेतुकी बयानबाज़ी’ पर SC ने कहा- ‘आम शख्स और बड़े पद पर बैठे शख्स के कुछ बोलने में बहुत फर्क है’

नई दिल्ली: ज़िम्मेदार पद पर बैठे लोगों की बेतुकी बयानबाज़ी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. कोर्ट इस बात की समीक्षा कर रहा है कि क्या किसी आपराधिक मामले पर बेवजह टिप्पणी से मंत्रियों/अफसरों को रोका जा सकता है. बुलंदशहर गैंगरेप मामले में यूपी के तत्कालीन मंत्री आजम खान की बयानबाज़ी के बाद कोर्ट ने इस मसले पर विस्तृत सुनवाई को ज़रूर बताया था. कोर्ट ने इस मसले पर सलाह देने के लिए वरिष्ठ वकील फली नरीमन को एमिकस क्यूरी बनाया था. आज नरीमन ने कहा, "इस मुद्दे पर बहुत सावधानी से विचार की ज़रूरत है. संविधान हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आज़ादी देता है. ये आज़ादी मंत्रियों को भी हासिल है. वो आज़म खान हो या कोई और, क्या ये आज़ादी उससे छीनी जा सकती है?" इस पर कोर्ट ने कहा, "आम आदमी के कुछ बोलने और बड़े पद पर बैठे शख्स के कुछ बोलने में बहुत फर्क है. अगर कोई मंत्री बलात्कार पीड़ित महिला पर कोई टिप्पणी करता है तो इससे जांच पर असर पड़ सकता है. इतना ही नहीं, इससे पीड़िता को मानसिक कष्ट होगा. वो पीड़िता जो पहले से परेशान है. अपने संवैधानिक हक को छीने जाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है." इसका जवाब देते हुए फली नरीमन ने कहा, "मैं कोर्ट की बात से सहमत हूं. लेकिन हमें देखना होगा कि हम कहां तक जा सकते हैं. संविधान में अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर अनुच्छेद 19 (2) में सीमा तय की गई है. उस सीमा के अंदर व्यक्त निजी विचार पर अंकुश लगाना कठिन है." दो जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा, नैतिकता, कोर्ट की अवमानना, मानहानि जैसी पांच सीमाएं हैं. लेकिन इनसे अलग आप मौलिक ज़िम्मेदारी के बारे में क्यों नहीं सोचते ? क्या कोई मंत्री/अफसर ऐसी कोई बात कह सकता है, जो उसे ज़िम्मेदार पद पर रहते हुए नहीं कहनी चाहिए?" इस पर एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘’इस तरह की टिप्पणी पर कार्रवाई के लिए कोई कानून नहीं है. ऐसे मामलों में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता." इस पर कोर्ट ने कहा, ‘’मुकदमा दर्ज करना फ़िलहाल हमारी चर्चा का विषय नहीं है. हम तो इस पर चर्चा कर रहे हैं कि कानून न होने का मतलब क्या ये है कि कोई कुछ भी टिप्पणी कर सकता है?" कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई एफआईआर दर्ज हो और डीजीपी जैसे पद का अधिकारी ये कह दे मामला राजनैतिक साज़िश का नतीजा है. तो फिर जांच का सवाल ही कहाँ रह जाएगा? जजों ने कोर्टरूम में मौजूद वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को भी चर्चा में शामिल करते हुए कहा कि वो भी इस मसले पर अदालत की मदद करें. मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी. गौरतलब है कि यूपी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आज़म खान ने बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप को राजनीतिक साजिश करार दिया था. पिछले साल 30 जुलाई को हुई इस घटना पर अपनी बेतुकी बयानबाज़ी के लिए आज़म को सुप्रीम कोर्ट में पीड़िता से माफ़ी मांगनी पड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget