एक्सप्लोरर

SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM से एक दिन में 20 हजार ही निकाले पाएंगे

भारतीय स्टेट बैंक ने ATM से हर दिन निकालने वाले पैसों की सीमा को आधा कर दिया है. अब SBI ATM से एक दिन में सिर्फ 20 हजार रुपए की रकम निकाली जा सकेगी. पहले यह सीमा 40 हजार रुपए की थी.

मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ATM से हर दिन निकालने वाले अधिकतम रुपयों की सीमा को आधा कर दिया है. अब SBI ATM से एक दिन में सिर्फ 20 हजार रुपए की रकम निकाली जा सकेगी. पहले यह सीमा 40 हजार रुपए की थी. एटीएम से निकासी की यह सीमा सिर्फ एसबीआई डेबिट कार्ड की क्लासिक और मैस्ट्रो कार्ड वालों के लिए ही है.

अपने इस कदम पर भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि यह ATM धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को रोकने और डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर लोगों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है. आने वाले महीने त्याहारों के हैं ऐसे में एटीएम का इस्तेमाल लोग अधिक करेंगे इसलिए ठगी की घटनाएं न बढ़ें, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

एटीएम से प्रतिदिन कैश निकालने की सीमा आधी करने से क्या किसी तरह की असुविधा लोगों को होगी? इस सवाल पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके गुप्ता का कहना है कि बैंक ने इसके लिए आंतरिक सर्वे करवाया था. सर्वे में पाया गया कि अधिकतर ग्राहक एटीएम से कम अमाउंट की निकासी करते हैं और इस कारण 20 हजार रुपए की की लिमिटेशन कम नहीं है.

पीके गुप्ता ने आगे कहा कि हम इस फैसले के माध्यम से ये भी देख रहे हैं कि कम अमाउंट की लिमिटेशन लगाने से किस तरह एटीएम से होने वाली पैसों की धोखाधड़ी को कम किया जाए. उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें अधिक पैसे निकालने की जरूरत होती है ऐसे लोग एसबीआई के वैसे डेबिट कार्ड जिनमें डेली लिमिट अधिक होती है का इस्तेमाल कर सकते हैं. अधिक लिमिट वाले डेबिट कार्ड बैंक ऐसे ग्राहकों को जारी करती है जो खाते में अधिक मिनिमम बैलेंस रखते हैं.

एटीएम से ट्राजेक्शन लिमिट कम करना इसलिए भी लोगों को परेशान कर सकता है, क्योंकि देश में अभी भी डिजिटल ट्रांजेक्शन गति नहीं पकड़ रही है. हालांकि, सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर लोगों को आकर्षित करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है. लेकिन इसक बावजूद देश में कैश की मांग लगातार बढ़ रही है.

वहीं, एटीएम मामलों के जानकारों का कहना है कि डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले लोग सबसे आसानी से ठगी के शिकार बनते हैं. ऐसे लोगों का कहना है कि डेबिट कार्ड पिन की चोरी न सिर्फ एटीएम मशीन से होती है, बल्कि बड़े दुकानों में लगे प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से भी पिन की चोरी की घटनाएं होती हैं. जानकारों का मानना है कि चिप लगे कार्ड की तुलना में मैग्नेटिक स्ट्रिप लगे डेबिट कार्ड फ्रॉड की नजर से ज्यादा असुरक्षित होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget