एक्सप्लोरर

दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- LG के फैसले के बाद लोग पूछ रहे हैं दिल्लीवालों का इलाज कहां होगा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमण के मामले में मुम्बई से दिल्ली मात्र 10 दिन पीछे है. उनका कहना है कि बेड्स के नम्बर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल ने सोमवार को केजरीवाल सरकार के दो फैसलों को पलट दिया था. अब दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली से बाहर के मरीजों को इलाज मिलेगा. दिल्ली में एसिंप्टोमेटिक मरीजों की भी कोरोना जांच होना तय हो गया है. उसी के साथ-साथ दिल्ली में कोरोना ‘कम्युनिटी स्प्रेड’ की स्थिति में पहुंच गया है. इस पर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की बैठक हुई.

सत्येंद्र जैन ने मीडिया से की चर्चा

सोमवार को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, “कल दिल्ली आपदा प्रबंधन अथोरिटी की बैठक अपने निर्धारित शेडयूल के अनुसार होगी. मुख्यमंत्री की तबियत ठीक न होने के कारण उन्होंने मुझे इस बैठक के लिए अधिकृत किया है. कल की बैठक में चर्चा होनी है कि क्या दिल्ली में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति में पहुंच गया है.” दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति को लेकर बैठक में चर्चा और निर्णय होना है, साथ ही आगे इससे कैसे निपटना है इस पर भी चर्चा होनी है. दिल्ली में एलजी दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (एसडीएमए) के अध्यक्ष होते हैं और सीएम उपाध्यक्ष होते हैं. बैठक से पहले सत्येंद्र जैन ने मीडिया से बात करते हुए कुछ सवालों के जवाब भी दिए.

सत्येन्द्र जैन ने बताया कि दिल्ली में कल तक 29943 मामले थे.जिसमें एक्टिव केस 17712 हैं. दिल्ली के अस्पतालों में फिलहाल कोविड के 4500 मामले हैं. कल लिए गए LG के फैसले पर उन्होंने कहा 'मुझे कल से कई फोन आ रहे हैं कि दिल्ली वालों का इलाज कहां होगा? दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां तमाम बाहर के देशों से फ्लाइट्स आई. बीमारी हिंदुस्तान में नही थी, हिंदुस्तान में बाहर से आई. दिल्ली मुम्बई दोनों जगह सबसे ज़्यादा आयीं थीं. आज मुम्बई में लगभग 50000 केस हैं और दिल्ली में लगभग 30000 मामले हैं.'

मुम्बई से 10 दिन पीछे दिल्ली

सत्येन्द्र जैन के अनुसार 'आज मुम्बई और दिल्ली में जितने भी केसेस हैं उनका इलाज करने की ज़िम्मेदारी दिल्ली-मुम्बई की बनती है. हम मुम्बई से लगभग 10 दिन पीछे हैं और ऐसी उम्मीद है कि अगले दस दिन में मामले पचास हज़ार तक पहुंच जाएंगे. लोग चिंतित हैं कि बाहर से भी इतने सारे लोग आएंगे तो दिल्ली वालों का इलाज कहां से होगा. हमने कहा था कि केंद्र सरकार के 10000 बेड्स पर दिल्ली के बाहर के लोगों का इलाज करवाया जाए और दिल्ली के अस्पतालों के बेड्स पर दिल्ली वालों का केआ इलाज किया जाए.'

वहीं सत्येंद्र जैन का कहना है कि BJP के दबाव में आकर LG ने आर्डर दिया है. हम जाकर अभी सवाल करेंगे कि इतनी बड़ी संख्या में अगर लोग बाहर से आएंगे तो दिल्ली वालों का इलाज कहां होगा. उनका कहना है 'दिल्ली के अंदर इस बीमारी का स्प्रेड तेज़ी से हो सकता है. अब दिल्ली में इतनी संख्या में मामले बड़े हैं तो हमने तैयारियां तो की हैं. 9000 बेड्स में से लगभग 5000 भर चुके हैं. बेड्स के नम्बर बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.'

दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड है या नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की 'कल AIIMS के डायरेक्टर ने कहा है लेकिन अभी केंद्र सरकार इसको नहीं मान रही है. कम्युनिटी स्प्रेड में यह नहीं पता चल पाता कि बीमारी का सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय सरकार टिपण्णी नहीं करती तो हम नहीं कर सकते.'

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कोविड टेस्टिंग आज की जाएगी और उसके बाद ही पता चल पाएगा कि क्या स्थिति है. ABP News के सवाल पर की हाल ही में आ रही कई खबरों के मुताबिक दिल्ली के कोविड प्राइवेट अस्पताल महामारी के समय बेतुके ऊंचे रेट रख रहे हैं, उस पर सत्येन्द्र जैन का कहना है की हमने सभी प्राइवेट अस्पतालों से रेट मंगाए हैं और उन सभी रेट्स को पब्लिश किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः

पंजाब: स्वर्ण मंदिर में प्रबंधन ने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर श्रद्धालुओं को खिलाया लंगर

दिल्ली: सरकारी रिपोर्ट में जताई गई आशंका- राजधानी में जून के आखिर तक होंगे कोरोना के एक लाख मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget