एक्सप्लोरर

पंजाब: स्वर्ण मंदिर में प्रबंधन ने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर श्रद्धालुओं को खिलाया लंगर

दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, भोजन या लंगर का वितरण नहीं होगा. एसजीपीसी ने कहा कि उसने सामुदायिक रसोई केंद्र में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की है.

अमृतसर/चंडीगढ़: श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को स्वर्ण मंदिर के फिर से खुलने के दौरान यहां पंजाब सरकार के लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए लंगर शुरू कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी इस आचरण के बचाव में सामने आए और कहा कि उनकी सरकार ने 'कभी भी किसी धर्म की आस्थाओं और रीति-रिवाजों के साथ हस्तक्षेप करने में भरोसा नहीं किया.'

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया, जिसका शिरोमणि अकाली दल अभिन्न अंग है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के कारण मजूबर थी.

इसके साथ ही उन्होंने अकाली दल पर लोगों को 'बरगलाने' का आरोप लगाया. शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने रविवार को सरकार से धार्मिक स्थलों पर ‘प्रसाद’ और लंगर पर रोक संबंधी अपने दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने की अपील की थी.

दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, भोजन या लंगर का वितरण नहीं होगा. एसजीपीसी ने कहा कि उसने सामुदायिक रसोई केंद्र में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की है.

इस बीच, अन्य धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल भी ढाई महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुले.

स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिला. अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न दरवाजों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी थी. एसजीपीसी के एक कार्यबल ने प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों की स्वच्छता सुनिश्चित की.

अधिकारियों के अनुसार एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आयी. धार्मिक स्थल सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे.

लुधियाना में जामा मस्जिद खुली और प्रबंधन ने एक दूसरे से दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों की सफाई सुनिश्चित की. लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में शॉपिंग मॉल भी खुले. लेकिन लोग कम तादाद में ही नजर आये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget