एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: हसदेव जंगल को लेकर आमने-सामने आए भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव, सीएम बोले- पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा

Hasdeo Aranya Forest: रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि टीएस सिंहदेव चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा, गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी. गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी.

Hasdeo Aranya Forest: हसदेव अरण्य (Hasdeo Aranya forest) को बचाने के आंदोलन को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (Chhattisgarh Health Minister TS Singhdeo) ने समर्थन किया है. इस मामले में अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) का बड़ा बयान आया है. रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि टीएस सिंहदेव चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा, गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी. गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी. इस बयान के बाद हसदेव अरण्य का मामला अब सुर्खियों में आ गया है.

हसदेव अरण्य बचाने के समर्थन में आए टी एस सिंहदेव
दरअसल सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बयान के बारे में बात करते है. टी एस सिंहदेव सोमवार को हसदेव अरण्य पहुंचे थे. उन्होंने आंदोलन में बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की और काटे जा रहे पेड़ को देखा. इसके बाद उन्होंने हसदेव बचाने के लिए आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि एक एक राय होइए, फिर कोई गोली बंदूक लेकर आएगा तो मेरे को बुला लीजिएगा. पहली गोली मैं खाऊंगा, दूसरी गोली अपको लगेगी. इसके साथ टी एस सिंहदेव ने यह भी ग्रामीणों से कहा हसदेव अरण्य के बारे में राहुल गांधी से बात करेंगे. इनको इसके बारे में जानकारी देंगे.

हसदेव अरण्य पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान
इधर, टी एस सिंहदेव के समर्थन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. अब तक सीएम भूपेश बघेल आंदोलन को लेकर जनता से सवाल पूछते थे की हसदेव में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वो अपने घरों की बिजली पहले काटें. कोयला चाहिए तो खदान तो चलाना पड़ेगा. पर अब उनके सुर भी बदल गए है.

सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि टीएस सिंहदेव चाहते हैं तो पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा. गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी, गोली चलाने वाले पर ही गोली चल जाएगी. आगे उन्होंने खदान आवंटन पर बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है, बीजेपी को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए. बीजेपी की ओर से सवाल उठाना भी गलत, ये बीजेपी का दोहरा चरित्र है. विरोध दिल्ली में होना चाहिए.

बृजमोहन अग्रवाल ने टी एस सिंहदेव को पद से इस्तीफा का दिया सुझाव
बीजेपी भी हसदेव अरण्य के मामले में राज्य सरकार को घेरने में लगी है. मंगलवार को बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि हसदेव में 8 लाख पेड़ कटेंगे. ऑक्सीजन ज्यादा जरूरी है या कोयला, पेंड कटेंगे तो तापमान और भी बढ़ जाएगा. आगे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के हसदेव बचाने के समर्थन पर कहा कि टी एस सिंहदेव अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में आकर लड़ें.

Sidhu Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 8 लोग गिरफ्तार, SIT ने की 4 शूटर्स की पहचान

सीएम Arvind Kejriwal ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का मांगा समय, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget