एक्सप्लोरर

सत्येंद्र जैन की मसाज वीडियो पर BJP ने केजरीवाल पर उठाए कई सवाल, पूछा- जेल में क्या कर रहे थे चार लोग?

Satyendra Jain Massage Video: बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने करने की मांग की.

BJP Press Conference: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चरम पर है. हाल ही में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराने वाला वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल से कुछ सवालों का जवाब मांगा. मनोज तिवारी ने कहा कि तिहाड़ जेल से जो वीडियो सामने आया है, उससे दिखता है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथी फितरती रूप से बेईमान हैं.

बीजेपी सांसद ने केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा, "सवाल यह नहीं है कि वीडियो किसने लीक किया. हम वीडियो लीक करने वाले का स्वागत करते हैं. तुम जो कर रहे थे वह दिल्ली की जनता के सामने आना चाहिए था. एक बहुत बड़े डॉक्टर का बयान भी आया है कि फिजियोथेरेपी मसाज नहीं होती."

बीजेपी नेता ने कहा कि सतेंद्र जैन केजरीवाल के सबसे बड़े राजदार है और इनके खिलाफ हवाला का मामला दर्ज है. कोर्ट ने उनको जमानत देने से इंकार कर दिया है. तिहाड़ जेल का प्रशासन केजरीवाल सरकार के अधीन है. इसलिए कुछ सवाल हैं जिनका जवाब केजरीवाल को देना होगा.

केजरीवाल से मांगे 7 सवालों के जवाब

  1. किस डॅाक्टर की सलाह से फिजियोथेरेपी चल रही है ?
  2. आखिर मसाज करने वाला व्यक्ति कौन है? सतेंद्र जैन उसको कागज पढ़ कर क्या सलाह दे रहे हैं?
  3. आखिर कागज में लिखा क्या है?
  4. जेल की कोठरी में सत्येंद्र जैन के अलावा तीन-चार लोग कौन हैं? 
  5. इन लोगों के साथ सत्येंद्र जैन की क्या बातचीत हुई?
  6. क्या इस देश में जेल के कैदी के लिए ऐसी व्यवस्था होती है?
  7. सवाल ये है कि जनता के सामने ये चीजे आनी चाहिए, इसलिए यह देश सत्यमेव जयते का देश है.

सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने करने की मांग उठाते हुए कहा, "जेल में सत्येंद्र की ड्रेस कोड पर सवाल उठता है. मैं एजेंसी को पत्र लिख रहा हूं कि कागज मसाज करने वाले को दिया गया, वो कागज क्या है, इसका पता लगाने की भारतीय जनता पार्टी मांग करती है. जेल की कोठरी में पेपर डिस्कस करने वालों की जांच हो, जेल की कोठरी में सत्येंद्र जैन से मिलने वाले तीन-चार लोगों की जांच करनी चाहिए."

ये भी पढ़ें-Delhi MCD Election 2022: MCD में प्रचार से पहले जुबानी जंग, 'आज दिल्ली पर हमला करने जा रही BJP', सीएम केजरीवाल का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget