एक्सप्लोरर

Satyendar Jain: मसाज वीडियो से लेकर ठग सुकेश की चिट्ठी तक... सत्येंद्र जैन को लेकर अब तक सामने आए ये बड़े विवाद

Satyendar Jain: केजरीवाल के मंत्री को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इसी साल मई में गिरफ्तार किया था. उन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन में संबंध होने का आरोप है.

Satyendar Jain Video: चुनावी मौसम में अरविंद केजरीवाल अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं. भ्रष्टाचार के आरोपों में तिहाड़ जेल में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है. नए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जेल की कोठरी में सत्येंद्र जैन को वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं. ताजा वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन जेल में बाहर का खाना मिल रहा है. इतना ही नहीं दावा है कि जेल में आप मंत्री का 8 किलो वजह भी बढ़ गया है. हालांकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो घट गया है. 

सत्येंद्र जैन के जेल में कथित मसाज कराने के वीडियो पर अब उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. जैन ने NIA पर उनको बदनाम करने का आरोप लगाया है. ANI न्यूज एजेंसी के मुताबिक कथित मसाज वाले वायरल वीडियो पर सत्येंद्र जैन ने NIA पर अदालत के आदेश के बावजूद सूचना लीक करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें हर मिनट बदनाम किया जा रहा है. जैन ने कहा कि ये लीक वीडियो उनके मुकदमे को प्रभावित करेगा. इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के अपराधी अजमल कसाब को भी एक स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनवाई मिली थी.

क्यों जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन?

केजरीवाल के मंत्री को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इसी साल मई में गिरफ्तार किया था. उन पर कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन में संबंध होने का आरोप है. आरोप है कि हवाला रकम का इस्तेमाल उन्होंने जमीन की खरीदी के लिए किया था. अगस्त 2017 में सीबीआई ने जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया था. सत्येंद्र जैन को अभी तक कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है. 

ठग सुकेश की चिट्ठी विवाद

तिहाड़ जेल में ही बंद देश का सबसे बड़ा ठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश का दावा है कि उसने आप मंत्री को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये दिए हैं. उसने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये देने का भी आरोप लगाया है. उसने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर ये सारे आरोप लगाए हैं. उसने अपने आरोपों की जांच कराने की बात कही है. उसने जैन के खिलाफ एक नहीं बल्कि तीन पत्र एलजी को लिखे हैं. 

जेल में कथित मसाज का वीडियो

हाल ही में जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सत्येंद्र जैन को कथित मसाज दी जा रही है. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसको इलाज बताया और कहा कि उनकी फिजियोथेरेपी चल रही थी. आप ने इस पर बीजेपी की ओर से गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. हालांकि फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से साफ कर दिया गया है कि ये फिजियोथेरेपी की प्रणाली नहीं है. वीडियो में मसाज की जा रही है. 

कथित मसाज करने वाला रेप आरोपी

ANI न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में जैन की कथित मसाज करने वाला कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि जेल में ही रेप के आरोप में बंद एक कैदी है. दावा किया जा रहा है कि मसाज करने वाले शख्स का नाम रिंकू है और वो दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है. उस पर पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है.

'लजीज खाना' खा रहे सत्येंद्र जैन

अब एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल में लजीज खाना परोसा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन अपने सेल में बड़े आराम से खाना खा रहे हैं. जबकि सत्येंद्र जैन की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि उन्होंने 6 महीने से अन्न का एक भी दाना नहीं खाया है.

ये भी पढ़ें-'AAP के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो गई'... दिल्ली सरकार पर BJP का जोरदार हमला, सत्येंद्र जैन का भी जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget