एक्सप्लोरर

Barsu Refinery Project: 'इस्लामिक रिफाइनरी के लिए हिंदुत्ववादी सरकार लोगों पर कर रही है हमला', बोले संजय राउत

Sanjay Raut On Barsu Refinery Project: संजय राउत ने बारसू रिफाइनरी परियोजना के मामले में कहा कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है.

Sanjay Raut On Barsu Refinery Project: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार (29 अप्रैल) को आरोप लगाया कि रत्नागिरी जिले के बारसू गांव के लोगों पर पुलिस सऊदी अरब की ‘इस्लामिक’ तेल रिफाइनरी के लिए नृशंस तरीके से हमला कर रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है तब राज्य में ‘हिंदुत्ववादी’ सरकार है. 

राउत ने मुंबई में कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच प्रस्तावित रिफाइनरी (तेलशोधन कारखाना) को लेकर कोई समन्वय नहीं है. उन्होंने यह टिप्पणी राजपुर तहसील के बारसू और सोलगांव में परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस के आंसू गैस के गोले छोड़ने और शिवसेना (यूबीटी) सांसद विनायक राउत को हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद की है. 

'सरकार का हिंदुत्व है'
वहीं, मंगलवार को परियोजना का विरोध रहे करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया था. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही है. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि सरकार में कोई समन्वय नहीं है. बारसू के मामले में केवल सऊदी अरब की कंपनी (एक इस्लामिक कंपनी) और हिंदुत्ववादी सरकार में समन्वय है. इस्लामिक रिफाइनरी के लिए रत्नागिरी के मराठी मानुष, भूमिपुत्रों पर हमला किया जा रहा है. यह उनका (सरकार का) हिंदुत्व है’

राउत ने जोर देकर कहा कि बारसू के मामले में पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है. बता दें कि कि स्थानीय विधायक और शिवसेना (यूबीटी) के सदस्य रंजन साल्वी ने खुलकर प्रोजेक्ट का समर्थन किया है. 

सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा था?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार(27 अप्रैल) को कहा कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के बारसू में रिफाइनरी की योजना के संबंध में स्थानीय निवासियों की सहमति के बाद ही आगे बढ़ा जायेगा और इसे लेकर कोई जबरदस्ती नहीं की जायेगी. 

मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर रत्नागिरी में राजापुर तहसील के बारसू गांव के निवासी कई हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल परिसर की स्थापना का विरोध कर रहे हैं. निवासियों का दावा है कि यह संयंत्र तटीय क्षेत्र की पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देगा. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: इस मामले में बैकफुट पर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार, कहा- 'लोगों की सहमति के बिना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget