एक्सप्लोरर

संजय राउत का MNS को करारा जवाब, बोले- शिवसेना के खून में है हिन्दुत्व, राज ठाकरे बन गए हैं बीजेपी का लाउडस्पीकर

संजय राउत ने कहा कि ये  जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल (राज ठाकरे) ये भाजपा का ही भोंपू है ये सबको पता है. ईडी की कार्यवाही से अभय मिले इसलिए ये आजकल बीजेपी की भाषा बोल रहे है.

Sanjay Raut Attacks MNS: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर जिस तरह की लगातार धमकी दी जा रही है, उसके बाद शिवसेना ने उस पर करारा हमला बोला है. शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हिन्दुत्व शिवसेना के खून में है, हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए. उन्होंने एमएनएस चीफ राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बीजेपी का लाउडस्पीकर करार दिया. संजय राउत ने कहा कि ये  जो लाउड स्पीकर बज रहा है आजकल (राज ठाकरे) ये भाजपा का ही भोंपू है ये सबको पता है. ईडी की कार्यवाही से अभय मिले इसलिए ये आजकल बीजेपी की भाषा बोल रहे है.

संजय राउत का राज ठाकरे पर बड़ा हमला

शिवसेना नेता ने आगे कहा कि बीजेपी जब खुद सामना नही कर पाई तो राज ठाकरे के रूप में लाउड स्पीकर को आगे कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि ईडी की कार्रवाई से छूट मिलने के बाद राज ठाकरे का भोंगा शुरू हो गया. उन्होंने किरीट सौमैया पर दिए अपने बयान को बिल्कुल जायज ठहराया. राउत ने कहा कि किरीट सोमैया जैसे व्यक्ति के बारे में गाली गलौच की भाषा बोलकर मैंने कुछ गलत नही किया. यही किरीट सोमैया कोर्ट गए थे कि महाराष्ट्र की दुकानों पर मराठी भाषा का बोर्ड न हो. उन्होंने कहा कि ये किरीट सोमैया मराठी भाषा का हितैषी नहीं है. इसी किरीट सोमैया ने मुम्बई को महाराष्ट्र से अलग करने की राजनीति रची.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, राज ठाकरे ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने महाराष्ट्र की एक रैली में अपनी यह मांग भी दोहराई कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. राज ठाकरे ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को तीन मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया.

एमएनएस चीफ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए. ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: राज ठाकरे ने दिया लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम, बोले- 3 मई से मस्जिदों के सामने बजाएंगे हनुमान चालीसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget