एक्सप्लोरर

संजय निरूपम ने तोगड़िया के आरोपों की जांच की मांग की 

तोगड़िया कल कुछ समय के लिये लापता हो गए थे. उन्होंने आज आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी आवाज बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें राम मंदिर, किसानों और गो हत्या जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है.

नई दिल्लीः मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने आज विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया के उन आरोपों की जांच की आज मांग की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी हत्या की साजिश हो रही है. निरूपम ने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी के तोगड़िया के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन मानवीय आधार पर उसकी उनके साथ सहानुभूति है.

तोगड़िया कल कुछ समय के लिये लापता हो गए थे. उन्होंने आज आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी आवाज बंद करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें राम मंदिर, किसानों और गो हत्या जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है. 62 वर्षीय तोगड़िया ने कहा कि उन्हें छिपना पड़ा क्योंकि उन्हें डर था कि पुलिस मुठभेड़ में उनकी हत्या कर देगी. इस दौरान तोगड़िया की आंखों में आंसू थे.

तोगड़िया से सहानुभूति इस आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निरूपम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा तोगड़िया के साथ वैचारिक मतभेद है. लेकिन मानवीय आधार पर हमारी उनसे सहानुभूति है जब वह कहते हैं कि उनकी हत्या की साजिश थी.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 30 से 40 वर्षों से तोगड़िया कह रहे हैं कि हिंदुत्व खतरे में है. विहिप नेता ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह राजस्थान में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘अब उनकी जान खतरे में है. क्या कारण हो सकता है. कैसे जेड प्लस सुरक्षा वाला व्यक्ति 12 घंटे के लिये लापता हो सकता है और वह पार्क में अचेतावस्था में एक पार्क में पाए गए.’’ तोगड़िया की कौन हत्या करना चाहता है इसकी जांच की मांग करते हुए पूर्व लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘यह चिंता का विषय है.’’ दस साल पुराने मामले में जब राजस्थान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो तोगड़िया लापता पाए गए. उन्हें बाद में अचेतावस्था में एक अस्पताल में भर्ती पाया गया. उन्होंने दावा किया कि हिंदू समुदाय के लिये आवाज उठाने को लेकर उनकी आवाज खामोश करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी एम जी वैद्य ने कहा कि तोगड़िया बताएं कौन है उनके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एम जी वैद्य ने आज कहा कि केवल विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया इस बात का खुलासा कर सकते हैं कि उन्हें मारने की कथित साजिश के पीछे कौन है जैसा कि वह आरोप लगा रहे हैं. तोगड़िया ने कहा कि वह सबूत पेश करेंगे. उन्हें अपने दावों पर सबूत देने चाहिए. हमें तब तक इंतजार करना चाहिए. वैद्य ने नागपुर में कहा, ‘‘तोगड़िया ने गुजरात पुलिस के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है.’’ संघ नेता ने हैरानी जताते हुए कहा कि जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त किसी व्यक्ति को एनकाउंटर में कैसे मारा जा सकता है. वैद्य ने कहा, ‘‘केवल तोगड़िया ही बता सकते हैं कि उन्हें मारने की साजिश के पीछे कौन है.’’ किससे अदावत की कीमत चुका रहे हैं प्रवीण तोगड़िया? किस पर लगाए आरोप? क्यों नहीं बताया नाम? प्रवीण तोगड़िया ने लगाया ‘एनकाउंटर’ करने की साजिश का आरोप, कहा- आवाज दबाई जा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget