एक्सप्लोरर

शरजील इमाम जैसों को फांसी पर लटका कर गोली मारी जानी चाहिए- बीजेपी विधायक संगीत सोम

के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है. मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए

नई दिल्ली: मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपों से घिरे रहे बीजेपी के विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है. मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए. देवबंद के भायला गांव में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चौहारे पर फांसी देनी चाहिए, गोली मारनी चाहिए जो आतंकवाद की बातें करते हैं.

उन्होंने शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को लेकर कहा- इनके पास कोई काम धाम तो है नहीं. इस धरने को राजनीतिक पार्टियां फंडिंग कर रही हैं. विदेशों से फंडिंग हो रही है. ये लोग पैसा खा रहे हैं. इनको जेल भेजना चाहिए. इस अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

उमर अब्दुल्ला ने विरोध जताने के लिए बढ़ाई है दाढ़ी, बिना गुनाह के रखा गया है डिटेंशन में- नेशनल कॉन्फ्रेंस

शरजील इमाम को लेकर उन्होंने कहा- ऐसे लोगों को फांसी के फंदे पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए जो देश तोड़ने की बातें करते हैं. किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जाना चाहिए.

एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने देवबंद पहुंचे संगीत सोम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि अगर कोई संस्था आतंकवाद को पनाह देने का काम करेगी को उसे बंद करना होगा. दारुल उलूम देवबंद शुरू से आतंकियों को पनाह देने का काम करता आया है.

कोरोना वायरस का कहर: भारत में भी मिला एक मरीज, जानिए कैसे बचा जा सकता है इस वायरस से

उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिंद भी आतंकियों को पनाह देती है और उनकी मदद करती है. इस संस्था को विदेशी फंडिंग भी हो रही है.

बीजेपी विधायक संगीत सोम को फायरब्रांड नेता के तौर पर पेश किया जाता है. वे अक्सर अपने भड़काऊ बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं.

आपको बता दें कि शरजील इमाम जेएनयू के छात्र हैं और उन्होंने एएमयू में एक ऐसा भाषण दिया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एएमयू के एक अन्य छात्र फैजुल हसन ने भी एक उत्तेजक भाषण दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget