एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: आरोपी शाहजहां शेख पर कसा CBI का शिकंजा, FIR में जुड़ी हत्या की कोशिश की धारा

Sandeshkhali Violence News: टीएमसी से निलंबित नेता शाहजहां शेख पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीनें हड़पने का आरोप है. फिलहाल वह सीबीआई की कस्टडी में है.

Shahjahan Sheikh: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा की जांच सीबीआई के हाथों में है. केंद्रीय जांच एसेंजी ने आरोपी शाहजहां शेख पर धीरे-धीरे शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित शाहजहां के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सीबीआई ने हत्या की कोशिश की धारा जोड़ दी है. वर्तमान में शाहजहां शेख सीबीआई की कस्टडी में है, जहां उससे इस हिंसा से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है. 

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी जनवरी में जब शाहजहां शेख के जहां छापेमारी के लिए गए थे, तब उसके समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया था. अधिकारियों की गाड़ी पर भी हमला किया गया था. लगभग दो महीने तक गिरफ्त से दूर रहने वाले शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. शुरुआत में आरोपी की कस्टडी पश्चिम बंगाल पुलिस के पास थी. हालांकि, फिर अदालत के निर्देश के बाद उसे सीबीआई को सौंप दिया गया. 

सीबीआई ने दर्ज किए ईडी अफसरों के बयान

वर्तमान में ईडी अधिकारियों से मारपीट मामले में शाहजहां शेख 10 मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में है. इस मामले में सीबीआई ने सीआरपीसी 161 के तहत ईडी अफसरों के बयान दर्ज किए हैं. इसमें वो अधिकारी शामिल हैं, जिनके ऊपर शाहजहां के यहां छापेमारी के दौरान हमला हुआ था. ईडी के सूत्रों का कहना है कि वो अब जांच से संतुष्ट है. सीबीआई अब अन्य मामलों में तफ्तीश कर रही है. जल्द ही PDS स्कैम और शेख शाहजहां के लैंड स्कैम मामले में खुलासा होगा. 

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शाहजहां के घर से इकट्ठा किए सबूत

सीबीआई फिलहाल शाहजहां शेख की पूरी क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाल रही है. वहीं ईडी इस पूरे मामले में फाइनेंशियल चैन पर काम कर रही है. सीबीआई की टीम शाहजहां शेख के घर पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ भी गई थी. टीम ने कई दस्तावेज और सबूत इकठ्ठा किए हैं. सीबीआई ने एफआईआर में हत्या की कोशिश की धारा यानि आईपीसी 307 भी जोड़ी है. इस तरह सीबीआई धीरे-धीरे शाहजहां पर शिकंजा कसती चली जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali News: सीबीआई की हिरासत में जाते ही भीगी बिल्ली बन गया शेख शाहजहां, कुछ यूं बदल गई बॉडी लैंग्वेज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget