एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए दिल्ली नहीं आए समीर वानखेड़े, विजिलेंस यूनिट के प्रमुख ने दी जानकारी

Mumbai Drugs Case: NCB विजिलेंस यूनिट समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच करेगी. उनके खिलाफ ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह द्वारा लगाए गए 'जबरन वसूली' के आरोपों की जांच होनी है.

Enquiry Against Sameer Wankhede: एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अपने खिलाफ हाल ही में लगे रिश्वत के आरोपों के बीच दिल्ली में हैं. एनसीबी विजिलेंस यूनिट के प्रमुख डीडीजी एनआर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एजेंसी ड्रग्स मामले में एक स्वतंत्र गवाह द्वारा लगाए गए 'जबरन वसूली' के आरोपों की जांच शुरू करेगी. लेकिन ज्ञानेश्वर सिंह अभी मुंबई के लिए रवाना नहीं हुए हैं. न ही रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए समीर वानखेड़े को दिल्ली बुलाया गया है. एनसीबी विजिलेंस यूनिट के प्रमुख ने ये जानकारी दी है. 

ज्ञानेश्वर सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, 'मैंने अपनी जांच में किसी को नहीं बुलाया है. आज मुंबई नहीं जा रहा हूं. आज दिल्ली ही हूं. मुझे जब पूछताछ करनी होगी तब समीर वानखड़े को बुलाऊंगा.'

एक दिन पहले ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा था कि वह बयान दर्ज करेंगे और गवाह प्रभाकर साइल द्वारा दिए गए सबूतों का विश्लेषण करेंगे. उसके बाद एनसीबी को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपेंगे. कुछ तथ्यों को स्वतंत्र गवाह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रिपोर्ट किया गया है. 

क्या वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे?
यह पूछे जाने पर कि क्या वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है, उन्होंने कहा था कि हम जांच के दौरान मिले सबूतों पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा, "हम एक पेशेवर एजेंसी हैं और जब भी हमें लगता है कि किसी चीज की जांच की जानी चाहिए, तो हम जांच करते हैं."

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वे ड्रग्स तस्करी रोधी संस्था (एनसीबी) के खिलाफ व्यक्तिगत हमलों और आरोपों के बावजूद ड्रग्स के खतरे से लड़ना जारी रखेंगे." वानखेड़े को एनसीबी के महानिदेशक ने रविवार को क्रूजर जहाज पर छापेमारी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साइल द्वारा लगाए गए आश्चर्यजनक आरोपों के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तलब किया है. हालांकि, एजेंसी ने इसे शीर्ष अधिकारियों के साथ एक नियमित बैठक करार दिया है.

ये भी पढ़ें-
Lakhimpur Kheri violence case: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को घटना के गवाहों को सुरक्षा देने का दिया निर्देश, कहा- तेजी से दर्ज करें गवाहों के बयान

Explained: ड्रग्स केस की जांच करते-करते कैसे खुद ही फंस गए NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget