एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: 'बाबा की दुकान में...', सीएम योगी के DNA वाले बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

सीएम योगी के आदित्यनाथ DNA वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कि बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों की समस्याओं का भारतीय मुसलमानों से क्या लेना-देना है.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल हिंसा पर DNA वाले बयान पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई. उन्होंने ट्वीट सीएम योगी पर तीखा हमला किया और उनके बयान को बेतुका करार दिया है. ओवैसी ने कहा कि योगी ने आज बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों, बाबरी मस्जिद और संभल के बारे में कुछ बेतुकी बातें कीं. ओवैसी ने योगी के बयान को भाजपा की "प्रायोजित राजनीति" का हिस्सा बताया. उन्होंने दावा किया कि मस्जिदों को मंदिर में बदलने के मुद्दे भाजपा द्वारा जानबूझकर उठाए जाते हैं, ताकि धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया जा सके.

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा " योगी ने आज बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों, बाबरी मस्जिद और संभल के बारे में कुछ बेतुकी बातें कीं. किसी भी अल्पसंख्यक को कहीं भी सताया नहीं जाना चाहिए, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का भारतीय मुसलमानों से क्या लेना-देना है? या फिर उनका मतलब यह है कि यहां के मुसलमानों के साथ बंधक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए? अगर उन्हें बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की इतनी ही चिंता है, तो आप शेख हसीना को वापस क्यों नहीं भेज देते? वह भारत में क्यों रह रही हैं?. "

'बाबा की दुकान में सच्चाई का कोई महत्व नहीं'
ओवैसी ने आगे लिखा " बक रहा हूं जुनून में क्या क्या कुछ. कुछ न समझे ख़ुदा करे कोई. पहली बात, सुप्रीम कोर्ट ने खुद ये बात मान लिया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बाबरी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़ कर बनाई गई थी. संभल की मस्जिद का केस भी 1877-79 में खत्म हो चुका था और अदालतों ने साफ कह दिया था कि संभल की जमा मस्जिद, मस्जिद ही है और वहां कोई मंदिर नहीं, ना वहां पूजा होती है". बाबा की दुकान में सच की कोई क़ीमत नहीं है, लेकिन इसका मतलब नहीं कि हम सब चुपचाप उनकी बातों पर यकीन कर लें. इस बयान से ये तो साफ़ हो गया कि मस्जिदों को मंदिरों में तब्दील करने वाले ये केस “भाजपा द्वारा प्रायोजित” हुए हैं. जब अदालत में केस चल रहा है, तब किसी को अधिकार नहीं है कि केस को वो बाहर से प्रभावित करे.

सीएम योगी का DNA वाला बयान
बता दें कि संभल हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संभल और बांग्लादेश की हिंसा एक जैसी है. उन्होंने कहा '500 साल पहले जो बाबर ने किया, वही संभल और बांग्लादेश में हो रहा है. संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है. इन सबका DNA एक है, दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का DNA एक है.'

सीएम योगी ने अपने बयान में कहा, ‘याद कीजिए 500 साल पहले अयोध्या कुंभ में बाबर के आदमियों ने क्या किया था. संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है. तीनों की प्रकृति और DNA एक ही है. अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के लिए तैयार बैठे हैं. उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है. ये बातें करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी विदेशों में संपत्ति है. अगर यहां कोई संकट आया, तो वो भाग जाएंगे और दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे.’

यह भी पढ़ें:- 10 सवाल पूछने हैं, अमेरिकी कारोबारी से राहुल गांधी के क्या रिश्ते? निशिकांत दुबे के हमलों से लोकसभा में मच गया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget