एक्सप्लोरर

एयरस्ट्राइक का सबूत मांगकर चौतरफा घिरे सैम पित्रोदा का पलटवार, बोले- PM और उनके मंत्रियों ने बोला झूठ

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने उनकी टिप्पणी पर झूठ बोला है. उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि मेरे एक इंटरव्यू को लेकर इस तरह प्रतिक्रिया, चर्चा और संवाद देखने को मिला.

नई दिल्ली: बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई से जुड़े अपने एक बयान को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद सैम पित्रोदा ने आज फिर इससे जुड़ा एक बयान दिया है. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला. उन्होंने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिये झूठ और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं.

पित्रोदा ने ट्वीट कर कहा, "मैं हैरान हूं कि मेरे एक इंटरव्यू को लेकर इस तरह प्रतिक्रिया, चर्चा और संवाद देखने को मिला. यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री और उनके कुछ मंत्रियों ने भी ट्वीट कर दिए. उन्होंने जो कहा है, वह झूठ है."

सैम पित्रोदा ने खुद को महात्मा गांधी के दर्शन में विश्वास रखने वाला होने का हवाला दिया और कहा, "हमेशा सच की जीत होती है. आप कुछ देर के लिए कुछ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं लेकिन हमेशा सभी लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते."

खबरों के मुताबिक पित्रोदा ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि क्या हमने सच में हमला किया था? क्या सच में 300 आतंकी मारे गए थे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षाबलों को नीचा दिखाना विपक्ष की आदत है. विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक नागरिक की हैसियत से सवाल किया था.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख ने कहा, "मैंने सिर्फ एक नागरिक के रूप में कहा कि मैं यह जानने का हकदार हूं कि क्या हुआ. मैं पार्टी की तरफ से नहीं, सिर्फ एक नागरिक के रूप में बोल रहा हूं. मुझे यह जानने का अधिकार है कि इसमें क्या गलत है?"

सियासत का सुपरहिट मुकाबला: बिहार के बेगुसराय में गिरिराज सिंह बनाम कन्हैया कुमार, कौन मारेगा बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
लोकसभा में विपक्ष ने काटा बवाल, सांसद प्ले कार्ड लेकर वेल में उतरे, रिजिजू बोले- 'नाटक कर रहे...'
V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
LPG Cylinder Shortage: पेट्रोल-डीजल की तरह LPG भी स्टोर क्यों नहीं कर पाते हैं हम?
LPG Cylinder Shortage: पेट्रोल-डीजल की तरह LPG भी स्टोर क्यों नहीं कर पाते हैं हम?

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget