एक्सप्लोरर

Salman Khan House Firing: अनुज थापन की मौत की वजह मर्डर या सुसाइड? दूसरा पोस्टमार्टम खोलेगा राज?

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मृत पाये गए अनुज कुमार थापन को लेकर परिवार वालों ने कहा था कि वो आत्महत्या नहीं कर सकता.

Salman Khan House Firing: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मृत पाये गए अनुज कुमार थापन का दूसरा पोस्टमार्टम हो गया है. थापन का ये पोस्टमार्टम  पंजाब के फरीदकोट इलाके में स्थित गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में हुआ है. 

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के केस में पांच आरोपियों में से एक अनुज कुमार थापन के मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बोली जा रही है, लेकिन थापन के परिवार वालों का कहना है कि वो ऐसा नहीं कर सकता. 

अनुज कुमार थापन का पहला पोस्टमार्टम कहां हुआ था?
थापन का पहला पोस्टमार्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में हुआ था. इसके बाद थापन की मां रीता देवी की याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी. इस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि अनुज कुमार थापन की हत्या हुई है या फिर उसने सुसाइड किया है. 

 

अनुज कुमार थापन
अनुज कुमार थापन

अनुज कुमार थापन के परिवार वालों का क्या कहना है?
अनुज कुमार थापन परिवार वालों ने कहा था कि उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम पर भरोसा नहीं है. वहीं थापन के मामा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बॉडी डीकंपोज होने से पहले दूसरे पोस्टमार्टम करना के लेकर हमने कोर्ट से आग्रह किया था. 

याचिकाकर्ता के वकील देवेंदर सिंह खुराना ने अदालत में दलील दी थी कि अनुज कुमार थापन का खात्मा एक साजिश के तहत किया गया और गड़बड़ी की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए यह आवश्यक है कि पोस्टमार्टम दोबारा कराया जाए.

पुलिस ने क्या कहा? 
अनुज की मौत मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में 1 मई को हो गई थी. इसको लेकर पुलिस का कहना था कि अनुज ने टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.  वहीं जेजे अस्पताल ने पोस्टमोर्टम में पाया है कि अनुज की मौत फांसी के कारण ही हुई थी. 

ये भी पढ़ें- Salman Khan Residence Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स की मदद का आरोप

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget