एक्सप्लोरर

Salman Khan Death Threat Case: सलमान खान को किसने दी धमकी? जांच के लिए दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस

Salman Khan Death Threat Case: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी के मामले में जांच के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची है.

Salman Khan Death Threat Case: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा का एक दल फिल्म लेखक सलीम खान और उनके बेटे अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से पूछताछ करने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचा. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

मुंबई पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज कर लिए हैं और अभिनेता के बांद्रा उपनगर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने सलमान के दो अंगरक्षकों के भी बयान दर्ज किए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है,‘‘ सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हाल होगा जी.बी एल.बी.....’’

अनुमान लगाया जा रहा है कि जी.बी और एल.बी का मतलब गैंगस्टर गोल्डी बरार तथा लॉरेंस बिश्नोई से हो सकता है. हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है.

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हथियार अधिनियम से जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और शुक्रवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. उससे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में भी पूछताछ की गई थी, हालांकि उसने मूसेवाला की हत्या में शामिल अपने सहयोगियों के नाम का खुलासा नहीं किया, पर उसने स्वीकार किया कि उसकी गायक के साथ कट्टर दुश्मनी थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘...अब मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सलमान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में दिल्ली आई है. मामला मुंबई पुलिस का है, इसलिए वे हमारी इकाई के साथ मिलकर पूछताछ करेंगे.’’

मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद पुलिस ने इसे दो गिरोहों के बीच दुश्मनी का मामला करार दिया था. कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है.

Delhi: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर, बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए पिता से मांग रहा था हजारों रुपये

Qutub Minar Complex में पूजा की मांग पर 9 जून को फैसला सुना सकती कोर्ट, जानिए किस पक्ष की क्या थीं दलीलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget