एक्सप्लोरर

सैफ अली खान के हमलावर की आई शामत! 80 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाला अफसर दिखा एक्टर के घर, जानें कौन है वो

Saif Ali Khan News:बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है. गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया.

Saif Ali Khan News: अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर बुधवार (15 जनवरी)  देर रात एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि खान (54) को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना उनके बांद्रा स्थित आवास पर रात करीब ढाई बजे घटी. 

सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर की टीम ने एक बयान में कहा, "सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के घर में कल रात चोरी की कोशिश की गई. सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं.परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं."

सैफ अली खान की टीम ने जारी किया बयान

सैफ अली खान के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने भी बयान में कहा कि उनके आवास पर चोरी का प्रयास किया गया था.  प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी की जा रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं. यह पुलिस का मामला है और हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे.’’

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक ने की जांच

वहीं, इस घटना के बाद मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ सैफ अली खान के घर पर देखा गया. उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. वहीं,अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई डीसीपी दीक्षित गेदाम का बयान सामने आया है. 

उन्होंने मीडिया को बताया कि कल रात दो- तीन बजे हमें सूचना मिली कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है.  पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं. हम इस पूर मामले की कई पहलुओं से जांच कर रहे हैं. 

जानें कौन हैं दया नायक 

दया नायक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी हैं जिन्हें 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में जाना जाता है. वे 1995 में प्रशिक्षु के रूप में पुलिस बल में शामिल हुए और 1996 में जुहू पुलिस स्टेशन में तैनात हुए. दया नायक ने मुठभेड़ों में 80 से अधिक अपराधियों को मार गिराया है. वो वर्तमान में मुंबई पुलिस अपराध शाखा में कार्यरत हैं. सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वो भी मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ नजर आए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget