एक्सप्लोरर

Sahibganj Murder Case: 'इस तरह की घटनाओं को कुचलने पर हो जोर,' साहिबगंज मामले पर बोले हेमंत सोरेन

Cm Hemant Soren On Sahibganj Murder: मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है यह भी एक चर्चा का विषय है. इस तरह की घटनाएं समाज में बड़ी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं.

Jharkhand Murder: झारखंड में श्रद्धा हत्याकांड जैसा कांड सामने आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. अब इस जघन्य हत्याकांड पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस तरह की घटनाओं को समाज के लिए चिंता का विषय बताया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या ऐसी घटनाएं दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं नहीं होती. झारखंड में ही हंगामा क्यों मचा हुआ है. 

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में साहिबगंज की रिबिका हत्याकांड पर जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने विपक्ष पर घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम कहा कि क्या इस तरह की हत्या दिल्ली में नहीं हुई? क्या मध्यप्रदेश में इस तरह के मामले नहीं आते? क्या यूपी में इस तरह के मामले नहीं आए? देश भर में ऐसी घटनाएं होती है फिर साहिबगंज की चर्चा क्यों?

कुचलने का प्रयास करना चाहिए 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज के वक्त में हमारे समाज में जो विकृति फैल रही है, हर समाज के लिए इस तरह के मामले चिंता का विषय है. ऐसा क्यों हो रहा है यह भी एक चर्चा का विषय है. इसका समाधान कैसे हो यह भी एक चर्चा का विषय है. सीएम सोरेन ने कहा कि मेरा मानना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बड़ी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसे कुचलने का पूरा प्रयास होना चाहिए. सभी को मिलकर इस तरह की घटनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया अपनी बातों को रखना चाहिए. देश के लोकतंत्र में इस तरह की घटना की जगह नहीं है.

क्या है मामला 

आपको बता दें कि बीते दिनों जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे इंसानी शव का टुकड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने देखा कि उस शव के टुकड़ों को कुत्ते नोच रहे थे. लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तब मामले का खुलासा हुआ. मृतक महिला की पहचान 22 साल की राबिका पहाड़िन के रूप में हुई है. आरोप है कि पीड़िता के पति दिलदार अंसारी ने पहले पत्नी रुबिका पहाड़ी की निर्मम हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर दिए. 

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था. आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए. फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया. घटना संज्ञान में आने के बाद से ही इस पर बवाल मचा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: '2024 में हम जीतेंगे लोकसभा चुनाव', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, बोले- सारे जमाने को साथ लेकर चल रहे राहुल गां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget