एक्सप्लोरर

सागर धनखड़ हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 170 पेज के ऑपेरशनल पार्ट में है पूरी कहानी

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की देर रात सागर धनखड़ हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है. पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.

Sagar Dhankar Murder Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को रोहिणी कोर्ट में दोपहर करीब 3 बजे सागर धनखड हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी. दिल्ली पुलिस द्वारा दायर इस चार्जशीट के 170 पेज में ऑपरेशनल पार्ट है. इसमें ओलंपियन सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फ़ाइल की गई है. बाकी 2 के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट फ़ाइल कि जाएगी. वही इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.

90 दिनों में दाखिल करनी होती है चार्जशीट

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इस हत्याकांड को अंजाम 4 मई की देर रात को अंजाम दिया गया था. इस तरह के मामलों में पुलिस को 90 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी होती है. यही वजह है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने मैराथन जांच के बाद तय समय में सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी. हालांकि इस मामले में अभी भी 5 आरोपी फरार चल रहे हैं.

दिल्ली पुलिस सुत्रों के मुताबिक सागर धनखड और सुशील के बीच वर्चस्व की लड़ाई इस हत्या की वजह बनी. झगड़े की एक वजह ओलंपियन सुशील कुमार की पत्नी का वो फ्लैट भी था जिसमें सागर धनखड़ अपने दोस्त सोनू महाल के साथ रहा करता था. हालांकि बाद में सागर ने वो फ्लैट खाली कर दिया था. लेकिन वे विवाद भी इस हत्याकांड की एक वजह बनी.

छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई के देर रात की थी हत्या

दरअसल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की देर रात को पहलवान सागर धनकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. दिल्ली पुलिस को देर रात स्टेडियम के अंदर पहलवानों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी. पुलिस जब मौका ए वारदात पर पहुंची तब वहां पर घायल हालत में सागर धनखड़ मिला था जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी थी. जांच के दौरान पुलिस को सुशील कुमार का इस वारदात में शामिल होने का पता चला था. लेकिन सुशील कुमार तब तक फरार हो चुका था. पुलिस ने पहले सुशील कुमार के खिलाफ एलओसी खोली थी. फिर बाद में गैर ज़मानती वारंट भी जारी कराया था. जिसके बाद 23 मई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुशील को दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास से उसके साथ अजय के साथ गिरफ्तार कर लिया था.

पंजाब में शिक्षकों का अनूठा प्रदर्शन खत्म, 135 दिनों से टावर पर चढ़े पटियाला के टीचर आए नीचे, देखें-Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget