एक्सप्लोरर

दिल्लीः केवल 2 यात्रियों को लेकर पाकिस्तान रवाना हुई सदा ए सरहद बस

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को भी रद्द कर दिया है.

नई दिल्लीः अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से 2 यात्रियों को लेकर सदा ए सरहद बस पाकिस्तान के लिए रवाना हुई. यात्रियों की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवान स्काउट करते हुए बस को शहर से बाहर निकाला. यह बस दिल्ली से लाहौर के बीच चलाई जाती है. सदा ए सरहद बस सेवा सीमा के दोनों तरफ से चलाई जाती है. इस सेवा के जरिए भारत के लोग पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोग भारत आते-जाते हैं. सदा ए सरहद बस को दिल्ली से रवाना किया गया वहीं पाकिस्तान की ओर से भी एक बस आज शाम 6 बजे अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल पहुंचेगी.

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है. अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नाराज पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर भी रोक लगाने की बात कही है.

वहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस को करीब साढ़े चार तक रोक लिया गया. जिसके बाद ट्रेन शुक्रवार की सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची थी. यह ट्रेन अपने नीयत समय से करीब 4.30 घंटे लेट पहुंची थी.

रेलवे ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह ट्रेन 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्रियों के साथ यहां पहुंची. पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गुरुवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी. इस कारण ट्रेन में सवार सभी यात्री वहां फंसे हुए थे.

भारतीय रेलवे ने वाघा से भारत की सीमा में अटारी तक ट्रेन के साथ चलने के लिए चालक दल का एक सदस्य और गार्ड के साथ एक इंजन भेजा. जिसके बाद समझोता एक्सप्रेस को दिल्ली तक लाया जा सका.

जम्मू से हटी धारा 144, आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कश्मीर में इटंरनेट पर रोक बरकरार

बड़ी खबरें: जम्मू से धारा 144 हटाई गई, कश्मीर में इंटरनेट, टेलीफोन पर रोक बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget