एक्सप्लोरर

सचिन पायलट बोले- राहुल गांधी को फिर से संभालनी चाहिए कांग्रेस की कमान

सचिन पायलट ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी से हम सब की मांग है कि वह पुनः जिम्मेदारी संभाले. पायलट ने आगे कहा कि इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया हुआ है.

नई दिल्ली: कांग्रेस की कमान बतौर अध्यक्ष संभालने के लिए राहुल गांधी से लगातार पार्टी के लोग अपील कर रहे हैं. अब राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अब पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.

सचिन पायलट ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी से हम सब की मांग है कि वह पुनः जिम्मेदारी संभाले. पायलट ने आगे कहा कि इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया हुआ है.

बता दें कि कांग्रेस में एक अंतराल के बाद राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठी है. मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की. दूसरे नेताओं ने भी इसका समर्थन किया. बैठक में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन बुला कर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहिए.

हालांकि कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी के अंदर ऐसी किसी चर्चा से इंकार किया है. सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग से जुड़े सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरेजवाला ने कहा, "यह सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है. लेकिन आज की बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई. सही समय पर राहुल जी इस पर निर्णय लेंगे."

आपको बता दें कि 2017 के आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के फौरन बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. दो महीने तक उन्हें मनाने की कोशिश नाकाम रहने के बाद अगस्त में कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया. हालांकि तब से लेकर कई बार पार्टी में राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठती रही है. Sachin Pilot, Rahul Gandhi, Congress

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget