एक्सप्लोरर

सबरीमाला पर विवादित बयान देने के लिए राहुल ईस्वर हिरासत में लिए गए

सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान देने के सिलसिले में पुलिस ने ‘अयप्पा धर्म सेना’ के अध्यक्ष राहुल ईस्वर को हिरासत में ले लिया.

नई दिल्लीः सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ कथित भड़काऊ बयान देने के सिलसिले में पुलिस ने ‘अयप्पा धर्म सेना’ के अध्यक्ष राहुल ईस्वर को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (दंगा भड़काने की मंशा से भड़काऊ बयान देना) और 117 (जनता या 10 से ज्यादा लोगों को किसी अपराध के लिए उकसाना) के तहत कोच्चि पुलिस की एक टीम ने ईस्वर को यहां उनके मकान से हिरासत में लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि शाम में उनके कोच्चि पहुंचने के बाद गिरफ्तारी दर्ज कराई गई.

सबरीमाला के प्रमुख पुजारियों के परिवार के एक सदस्य ईस्वर ने पिछले हफ्ते कोच्चि में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि रजस्वला आयु वर्ग की कोई भी महिला अगर मंदिर तक पहुंचने में कामयाब होती है तो उनकी योजना है कि कुछ श्रद्धालु मंदिर के परिसर में खून बहा कर मंदिर को बंद करा सकते हैं.

ईस्वर ने यह भी दावा किया कि मंदिर में 10 से 50 आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध करने वाले भगवान अयप्पा के 20 श्रद्धालु मंदिर परिसर में खुद को चाकू से घायल करने के लिए तैयार थे जिससे अशुद्धता की वजह से पुजारियों को मजबूरन मंदिर बंद करना पड़ता. उन्होंने कहा था, “मंदिर के फर्श पर खून गिरने पर पुजारियों को मंदिर के शुद्धीकरण के लिए तीन दिन तक उसे बंद रखना पड़ेगा.’’

बाद में तिरुवनंतपुरम के एक निवासी ने ईस्वर के खिलाफ शिकायत की जिसपर मामला दर्ज किया गया. केरल देवस्वओम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने दावा किया कि पुलिस के प्रभावी हस्तक्षेप से मंदिर में खून बहाने की प्रदर्शनकारियों की मंशा को नाकाम किया गया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की ‘साजिश’ राहुल ईस्वर के बयान से साफ हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget