एक्सप्लोरर

सबरीमाला के कपाट से कैसे चोरी हुआ सोना? इसरो के वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वैज्ञानिकों ने बताया कि सबरीमाला में लगे दरवाजे के पैनल वही मूल तांबे की शीट हैं, जिन्हें बदला नहीं गया है. चोरी किया गया हिस्सा तांबे की शीट पर चढ़ी सोने की परत थी.

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने के मामले में इसरो की जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं, जो चौंकाने वाले हैं. इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के पैनल बदले नहीं गए थे, बल्कि तांबे की परतों पर चढ़ी सोने की परत को चालाकी से निकाल लिया गया.

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को यह रिपोर्ट सौंपी गई और बुधवार (28 जनवरी, 2026) को केरल हाईकोर्ट में पेश की गई. इस रिपोर्ट में उन अटकलों को भी खारिज कर दिया गया है, जिनमें कहा गया था कि पूरे के पूरे कपाट बदले गए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय गिरोह को बेच दिया गया.

वैज्ञानिकों ने बताया कि सबरीमाला में लगे दरवाजे के पैनल वही मूल तांबे की शीट हैं, जिन्हें बदला नहीं गया है. जांच में यह भी पुष्टि हुई कि चोरी किया गया हिस्सा तांबे की शीट पर चढ़ी सोने की परत थी, न कि ठोस सोने के पैनल, जैसा कि पहले माना जा रहा था.

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि गर्भगृह के दरवाजे का लकड़ी का फ्रेम, जिसे स्थानीय भाषा में ‘कट्टिल’ कहा जाता है, वह भी ओरिजनल है. हालांकि, जिन शीट्स को हटाकर बाद में दोबारा लगाया गया था, उनके सैंपल में सोने की मात्रा काफी कम पाई गई. इससे साफ होता है कि सोने की परत को निकाल लिया गया था, जबकि नीचे का तांबा वैसा का वैसा ही रहा.

पैनल में दिखाई देने वाले बदलावों को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा कि ये बदलाव किसी नई शीट लगाने की वजह से नहीं, बल्कि केमिकल रिएक्शन के कारण हुए थे. वैज्ञानिकों ने कहा कि सोना निकालने की प्रक्रिया में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पारे और उससे जुड़े रासायनिक घोलों के कारण चादरों की रासायनिक बनावट में बदलाव आया. इसी वजह से उनकी सतह पर परिवर्तन दिखाई दिए.

वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि असली चादरों को हटाकर उनकी जगह नई चादरें लगाई गई थीं. एसआईटी ने हाईकोर्ट में कहा कि मामले की जांच जारी है. इसमें पुराने गर्भगृह के दरवाजे से लिए गए सैंपलों की तुलनात्मक जांच भी शामिल है. ISRO-VSSC के अधिकारियों ने कहा कि इन तुलनात्मक जांच के नतीजों को शामिल करते हुए एक विस्तृत अंतिम रिपोर्ट जल्द ही जमा की जाएगी.

 

यह भी पढ़ें:-
'SIR पर सुनवाई के बाद सुनेंगे आपकी याचिका', एअर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर याचिकाकर्ता से बोले CJI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
TMC में अब महासंग्राम! महुआ मोइत्रा का बागियों पर तगड़ा हमला, बोलीं- 'ममता बनर्जी के नाम पर...'
TMC में अब महासंग्राम! महुआ मोइत्रा का बागियों पर तगड़ा हमला, बोलीं- 'ममता बनर्जी के नाम पर...'
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
JASPREET BUMRAH: जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
IPL 2026. जसप्रीत बुमराह का शर्मनाक प्रदर्शन, 4.5 करोड़ रुपये का पड़ा एक विकेट, जानिए आईपीएल का रिपोर्ट कार्ड
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget