एक्सप्लोरर

'नमस्ते फ्रॉम भारत...इंडिया दैट इज...', UN में एस जयशंकर ने ऐसे किया संबोधन का आगाज और अंत

S Jaishankar Speech: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (26 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आतंकवाद के खिलाफ साथ आना होगा.

S Jaishankar Speech At UNGA: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (26 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)  को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि इसके खिलाफ सबको साथ आना होगा. उन्होंने कनाडा से चल रहे विवाद की तरफ भी इशारा किया. एस जयशंकर ने यूएनजीए (UNGA) में भाषण की शुरुआत नमस्ते फ्रॉम भारत से की.

उन्होंने स्पीच खत्म करते हुए 'इंडिया दैट इज भारत' कहा. दरअसल संविधान के अनुच्छेद 1 में भी 'इंडिया दैट इज भारत'  लिखा हुआ है. एस जयशंकर ने ये जिक्र ऐसे समय में किया है जब हाल ही में जी-20 (G-20) के डिनर निमंत्रण पत्र 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था'.

भारत और इंडिया को लेकर इसी के बाद नए सिरे से चर्चा शुरू हुई. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नाम बदलना चाहते हैं. ये हमारे नाम से घबरा गए हैं. इसके बाद जी 20 की बैठक में बने डेस्क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Modi) की बैठने वाली जगह पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था.   

एस जयशंकर ने विश्व मित्र और अमृतकाल जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करते हैं, तब भारत विविध साझेदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. गुटनिरपेक्ष के दौर से आगे बढ़कर हमने विश्वमित्र की अवधारणा विकसित की है.'' 

एस जयशंकर ने क्या कहा?
एस जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमें ऐसा नहीं करना चाहिए कि राजनीतिक सहूलियत आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा पर प्रतिक्रया तय करें.’’ उनका बयान कनाडा के संदर्भ में माना जा रहा है. 

हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में खालिस्तान चरमपंथी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. इन आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था और जरूरी कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें- 'वे दिन बीत गए जब कुछ राष्ट्र एजेंडा तय करते थे और...', संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले एस जयशंकर, UNSC में बदलाव की भी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget