एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को विदेश मंत्री एस जयशंकर की खरी खरी, कहा-मौजूदा माहौल में बातचीत संभव नहीं

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज पाकिस्तान के साथ बातचीत के मुद्दे पर कहा कि मौजूदा माहौल में पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव नहीं है क्योंकि पाक केवल बात करता है, ज़मीन पर कुछ नहीं करता.

नई दिल्लीः भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का एक हिस्सा है और देश को उम्मीद है कि एक दिन ये हमारे अधिकार क्षेत्र में होगा. वहीं उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा से ये कहना रहा है कि पीओके भारत का हिस्सा रहा है. इसमें कोई संदेह नहीं है. आज एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर बात की.

एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के मुद्दे पर फिर खरी-खरी कही है. उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए एक ही मुद्दा है और वो है सीमापार आतंकवाद. मौजूदा माहौल में पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव नहीं है क्योंकि पाक केवल बात करता है, ज़मीन पर कुछ नहीं करता.

उन्होंने कहा कि हम इस सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मिल रहे हैं. विदेश मंत्रालय का काम नई सरकार के काम सम्भलने के साथ ही शुरू हो गया था, जब हमने बिम्सटेक नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समरोह में बुलाया था.

भारत-अमेरिकी संबंधों पर बोले एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध काफी लम्बी दूरी तय कर चुके हैं और दोनों देशों के संबंधों में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जो आगे की दिशा में नहीं बढ़ा हो. भारत और अमेरिका के संबंध लगातार आगे की ओर बढ़े हैं, चाहे बुश प्रशासन हो, ओबामा या अब ट्रंप के तहत प्रशासन हो. दोनों देशों के बीच वाणिज्य को लेकर एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबार समस्या 'सामान्य' है

उन्होंने कहा कि 'यह बड़े सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समुदाय का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.' विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को संबोधित करते रहे हैं और इस क्रम में साल 2014 में उन्होंने न्यूयार्क में मैडिसन स्कवायर में तथा 2015 में उन्होंने सैन जोस में संबोधन दिया था. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध काफी बेहतर हैं. हम देखते हैं कि दुनिया में पुन: संतुलन चल रहा है और बहुध्रुवीय व्यवस्था की बात हो रही है, ऐसे में भारत की बात आज ध्यान से सुनी जा रही है. उन्होंने उत्तरी अमेरिका, यूरोप, खाड़ी, आसियान एवं अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत बनाने के प्रयासों का भी जिक्र किया.

कश्मीर पर बोले विदेश मंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एक सीमा के बाद इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कश्मीर पर लोग क्या कहेंगे. उन्होंने जोर दिया कि अपने आंतरिक मामलों में भारत की स्थिति मजबूत रही है और मजबूत रहेगी.' मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने अपने मंत्रालय के कामकाज के 100 दिनों की उपलब्धियां भी गिनायीं. विदेश मंत्री ने कहा कि 1972 के बाद से भारत की स्थिति स्पष्ट है और इसमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है.

उन्होंने कहा, ‘अंतत: यह मेरा मुद्दा है और मेरा रूख मजबूत रहा है और मजबूत रहेगा ’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश अपनी छवि बनाते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अफगानिस्तान को लेकर की गई उस टिप्पणी को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यह सूचना प्रौद्योगिकी बनाम अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का विषय है और किस प्रकार से दो आईटी के अलग-अलग माने हैं. एक का संदर्भ भारत से है जो आईटी पेशेवरों के संबंध में है जबकि दूसरा पाकिस्तान के संदर्भ में है. पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत ‘पड़ोस प्रथम’की नीति को आगे बढ़ा रहा है लेकिन उसके समक्ष एक पड़ोसी की ‘अलग तरह की चुनौती’है जिसे सामान्य व्यवहार करने और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है.

जयशंकर ने यह भी कहा कि सीमा पार से होने वाले आतंकवाद, अनुच्छेद 370 को हटाये जाने जैसे मुद्दे पर भारत के पक्ष से वैश्विक जगत को अवगत कराया गया . उन्होंने कहा, ‘अपने आंतरिक मामलों में भारत की स्थिति मजबूत रही है और मजबूत रहेगी .’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
TMC Crisis: ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा का इस्तीफा
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget