एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग के बीच पीएम मोदी ने की व्लादिमीर पुतिन से बात, शांति की अपील की

यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से चल रहा तनाव अब युद्ध में तब्दील हो गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है.

यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से चल रहा तनाव अब युद्ध में तब्दील हो गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है. पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से ऐसे समय में बातचीत की है, जब रूस-यूक्रेन के बीच गोलाबारी, एयर स्ट्राइक के बाद मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है.

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने अपने लंबे समय से दृढ़ विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो समूह के बीच मतभेदों को केवल ईमानदार बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील करते हुए हिंसा की तत्काल समाप्ति की अपील की और राजनयिक वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया.

प्रधान मंत्री ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के संबंध में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हित के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी की बातचीत से पहले विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पोलैंड के रास्ते यूक्रेन में फंसे भारतीय लौट सकेंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी और एनएसए अजित डोभाल समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पोलैंड और यूक्रेन की सीमा पर भारतीय दूतावास ने कैंप बनाए हैं. 

दुनियाभर के कई देश रूस की यूक्रेन में रूस की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं. वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू लगा दिया गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना चेर्नोबल के न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा करना चाहती है. उन्होंने कहा कि हम जान देकर रक्षा कर रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के दावे अलग-अलग हैं. रूस का कहना है कि वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं यूक्रेन का कहना है कि रूस के हमले में आम लोग भी मारे गए हैं. यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के युद्ध का क्या भारत पर भी कोई असर पड़ सकता है, इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देश रूस पर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं. रूस अभी भी भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद साथी है. असॉल्ट राइफल से लेकर, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, युद्धपोत और यहां तक की परमाणु पनडुब्बी तक भी भारत को रूस ने दी हैं.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन का सैन्य विमान कीव के पास हुआ क्रैश, 14 लोग थे सवार, जानिए क्या हैं वहां ताजा हालात

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग से दुनिया में हड़कंप, स्थिति पर ब्रिटेन की विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर ने किया मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget