एक्सप्लोरर

कर्नाटक: विधायकों की शर्मनाक करतूत, डिप्टी स्पीकर को चेयर से खींचा, जमकर हुई धक्कामुक्की

कर्नाटक विधानपरिषद में माननीयों की शर्मनाक कर देने वाली तस्वीर देखने को मिली. विधानपरिषद में संसदीय मर्यादा को तार तार करते हुए विधायक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. पहले डिप्टी स्पीकर को चेयर से खींचा गया, इसके बाद स्पीकर को चेयर तक जाने से रोका गया. नौबत यहां तक आ गई कि सदन के अंदर मार्शल बुलाने पड़े.

बेंललुरू: कर्नाटक विधान परिषद में आज एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की हो गयी. सत्तारूढ़ BJP ने विधानपरिषद के चेयरमैन प्रताप चंद्र शेट्टी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए गर्वनर के निर्देश पर आज का सत्र बुलाया था.

विधान परिषद में BJP के पास संख्या बल कम है ऐसे में JDS के समर्थन के साथ मिलकर BJP ने कांग्रेस के विधान परिषद अध्यक्ष को हटाने का प्लान तैयार किया था. चूंकि परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना था इसीलिए सत्र शुरू होने से पहले BJP और JDS ने मांग रखी कि चेयरमैन की कुर्सी पर मौजूदा अध्यक्ष नहीं बैठेंगे. उनकी जगह डिप्टी चेयरमैन और JDS के MLC धर्मेगौड़ा को कुर्सी पर बैठने को कहा गया.

इससे कांग्रेस के सदस्य नाराज हो गए और भारी हंगामे के बीच जबरन धर्मे गौड़ा को चेयर से खींचकर धक्का दे दिया गया. इससे नाराज BJP और JDS के सदस्यों की कांग्रेस सदस्यों के साथ जबरदस्त बहस और धक्का मुक्की हो गई.

इसके बाद जब चेयरमैन प्रतापचन्द्र शेट्टी पहुंचे तो उप मुख्यमंत्री अश्वथ नारायण सहित कई BJP सदस्यों ने उन्हें चेयरमैन की कुर्सी तक नहीं जाने दिया. मार्शल्स ने बल प्रयोग कर इन सदस्यों को वहां से हटाया और चेयरमैन को किसी तरह उनकी कुर्सी तक पहुंचाया.

उम्मीद के मुताबिक ही चेयरमैन ने माइक उठाते ही इस बात का एलान कर दिया कि विधान परिषद की कार्यवाई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है. इसके बाद BJP के सदस्य और भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर कहा सुनी हुई. दोनों ही दलों के सदस्यों के बर्ताव ने आज संसदीय मर्यादा को तार तार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget