एक्सप्लोरर

Journalist Murder: बिहार के मधुबनी में पत्रकार की हत्या, अधजली हालत में सड़क के किनारे मिला शव

Bihar Journalist Murder: बिहार के जिस 22 वर्षीय पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता को चार दिन पहले अगवा किया गया था, उसका अब शव मिला है. शव को जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था.

Bihar Journalist Murder: बिहार के मधुबनी जिले में एक पत्रकार की हत्या कर दी गई है. मधुबनी के एक गांव के पास एक 22 वर्षीय पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता का शव शुक्रवार शाम को मिला, जिसे चार दिन पहले अगवा किया गया था. शव को जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था. जानकारी के मुताबिक बुद्धिनाथ झा उर्फ ​​अविनाश झा एक स्थानीय समाचार पोर्टल में काम कर रहे थे. 

बुद्धिनाथ झा दो दिन बाद गायब हो गए थे जब उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट अपलोड किया जिसमें मेडिकल क्लीनिक का नाम दिया गया था, जिस पर आरोप लगाया था कि वह फर्जीवाड़ा कर रहा है. बताया जाता है कि उनके काम के कारण कुछ ऐसे क्लीनिक बंद हो गए थे और कई क्लीनिक पर भारी जुर्माना लगाया गया था. रिपोर्टिंग के दौरान, बुद्धिनाथ को कई धमकियां भी मिलीं थी और लाखों की रिश्वत के प्रस्ताव मिले लेकिन वो अपना काम करते रहे.

आखिरी बार कहां दिखे थे बुद्धिनाथ झा

पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ ​​अविनाश झा को आखिरी बार मंगलवार रात करीब 10 बजे बेनीपट्टी में लोहिया चौक के पास उनके घर के पास लगे सीसीटीवी की फीड पर देखा गया था. घर थाने से 400 मीटर से भी कम दूरी पर है. सीसीटीवी फीड में अपने घर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया, जो एक संकरी गली में है. रात 9 बजे से कई बार और अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए पास की मुख्य सड़क पर घूमते हुए भी दिखा गया. आखिरी बार रात 9.58 बजे गले में पीला दुपट्टा पहनकर घर से निकलते देखा गया. लोहिया चौक, दूसरे घर और बेनीपट्टी पुलिस थाने से होते हुए गुजरा. रात 10.05 से 10.10 के बीच स्थानीय बाजार में एक व्यक्ति ने देखा. इसके बाद सीसीटीवी में नहीं दिखा. अगले दिन परिवार ढूंढने लगा. मोटरसाइकिल घर पर ही थी, लेकिन क्लिनिक खुला था और उसका लैपटॉप चालू था.

घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस में की शिकायत

परिवार के लोगों ने ये माना कि बुद्धनाथ मंगलवार की देर रात या बुधवार की सुबह किसी काम से बाहर गए थे और वह लौट आएंगे. लेकिन वह नहीं लौटा. हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतता गया परिवार और चिंतित होता गया और पुलिस में लिखित शिकायत की गई, जिसने उसके मोबाइल फोन को ट्रैक किया. पता चला कि बेनीपट्टी से करीब 5 किमी पश्चिम में स्थित बेतून गांव में बुधवार सुबह नौ बजे इसे चालू कर दिया गया. वहां पहुंचने पर पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

चचेरे भाई को मिली शव पड़े होने की सूचना

शुक्रवार, 12 नवंबर को बुद्धिनाथ के चचेरे भाई विकास को सूचना मिली कि बेतून गांव से गुजरने वाले राजमार्ग पर एक शव मिला है. कुछ रिश्तेदार और अधिकारी बुद्धिनाथ को खोजने के लिए वहां पहुंचे, जिसकी पहचान उंगली की अंगूठी, पैर के निशान और गले में एक चेन से हुई. परिजनों की सहमति से शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया. 

Manipur Attack: मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, उग्रवाद्री संगठन PLA और PMNPF ने ली जिम्मेदारी

Malala Wedding: शादी को लेकर अपने पूराने बयान पर ट्रोल हुईं मलाला यूसुफजई, अब कहा- आजादी खोने का डर था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget