एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार पर बोलने से क्या RSS प्रमुख पर भी लगेगा देशविरोधी होने का ठप्पा: शिवसेना

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘‘आरएसएस सर संघचालक ने इशारा किया है कि प्रशासन कमजोर हुआ है और देशभर में भ्रष्टाचार व्याप्त है. चूंकि उन्होंने( देश में) भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार किया है, क्या उन पर देश विरोधी अथवा हिंदू विरेाधी होने का ठप्पा लगेगा?’’

मुंबई: शिवसेना ने तंज किया कि देश को भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता संबंधी राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान के लिए क्या उन पर ‘देश विरोधी’ अथवा ‘हिंदू विरोधी’ होने का ठप्पा लगेगा. पार्टी ने कहा कि सरसंघचालक ने उसी मुद्दे पर स्पष्ट राय रखी है जिसे शिवसेना उठाती रही है और देश के हालात को देखते हुए यह आशा की किरण साबित हो सकती है.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘‘आरएसएस सर संघचालक ने इशारा किया है कि प्रशासन कमजोर हुआ है और देशभर में भ्रष्टाचार व्याप्त है. चूंकि उन्होंने (देश में) भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार किया है, क्या उन पर देश विरोधी अथवा हिंदू विरेाधी होने का ठप्पा लगेगा?’’ इसमें कहा गया है कि भ्रष्टचार पर आवाज उठाने वाली शिवसेना पहली पार्टी थी और अब भागवत ने भी वहीं मुद्दे उठाएं हैं.

भागवत ने मराठा शासक शिवाजी के शासन का आह्वान किया था और कहा था कि जहां महिला की सुरक्षा की गारंटी नहीं है ऐसे बदलते हुए वक्त का दोषारोपण किस पर किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत को भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है. वह 17वीं शताब्दी के मराठा शासक की पुण्यतिथि पर पिछले सप्ताह आयोजित एक कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित कर रहे थे.

शिवसेना ने कहा, ‘‘देश ने शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे तथा राष्ट्रीय स्वंयसेवकसंघ प्रमुख के रूख को हमेशा गंभीरता से लिया है. इन दो कद्दावर नेताओं ने कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन उन्होंने जनता की आवाज उठाने वाले दक्षिणपंथी संगठनों को मजबूत करऩे का काम किया है.’’ संपादकीय में कहा गया, ‘‘हालांकि केन्द्र में बीजेपी नीत सरकार है लेकिन वास्तविक नियंत्रण नागपुर में है और अब आरएसएस प्रमुख ने खुद ही यह मुद्दा उठा दिया है.’’

इसमें कहा गया है कि शिवसेना जातियों और उनके तनाव को दरकिनार करने की भागवत की अपील का स्वागत करती है. संपादकीय में पश्चिम बंगाल में हिंसा और शिक्षा तंत्र से जु्डे मुद्दे पर भी विचार रखे गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget