एक्सप्लोरर

RSS प्रमुख भागवत बोले- ‘मुस्लिम नहीं गुंडागर्दी करने वाले कर रहे हैं राम मंदिर का विरोध’

देवघर:  अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर राष्ट्रीय स्वयं संवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. भागवत ने झारखंड के देवघर में कहा कि मुस्लिम और ईसाई राम मंदिर के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इनके नाम पर राजनीति करने वाले कट्टरपंथी और गुंडागर्दी करने वाले राम मंदिर नहीं बनने देना चाहते हैं.

झारखंड में शिव के बड़े धाम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर पर ये बड़ा बयान दिया है. भागवत ने सिर्फ इतना ही नहीं कहा कि मुस्लिम और ईसाई राम मंदिर के खिलाफ नहीं है, बल्कि वो यहां तक कह गए कि राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट से हल नहीं हो सकता.

कोर्ट का फैसला मानेगा आरएसएस ?

मोहन भागवत का ये बयान ऐसे समय आया है जब सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के राम मंदिर विवाद पर आम सहमति बनाने की पैरवी कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने पिछले महीने कहा था, ‘’इस तरह के संवेदनशील मसलों का हल आपसी सहमति से निकाला जाना बेहतर है. दोनों पक्षों को आपस में हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए. अगर ऐसा हो सके तो कोर्ट मध्यस्थता कर सकता है. अगर दोनों पक्ष बातचीत के लिए तैयार हों तो किसी जज को मध्यस्थता का ज़िम्मा दे सकते हैं. मैं खुद भी इस काम के लिए तैयार हूं.’’

हाई कोर्ट ने किया था विवादित जमीन का विभाजन

इस टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे की नियमित सुनवाई की मांग हुई. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. अयोध्या का राम जन्मभूमि विवाद यूं तो आजादी से पहले का मुद्दा है लेकिन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद ये बेहद गर्म रहा. 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित जमीन का विभाजन किया था.

2.77 एकड़ विवादित भूमि के तीन बराबर हिस्सा करने का फैसला हुआ. राम मूर्ति वाला हिस्सा रामलला विराजमान को, राम चबूतरा और सीता रसोई का हिस्सा निर्मोही अखाड़ा को और बाकी बचा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया गया.

इस फैसले को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget