एक्सप्लोरर

निजीकरण के खिलाफ 3 जनवरी को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा RSS से जुड़ा संगठन BMS

आरएसएस से जुड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कहा कि अनुबंध पर रोजगार दिए जा रहे हैं. इससे रोजगार की सुरक्षा समाप्त हो गयी है और कामगारों पर कभी भी रोजगार जाने का जोखिम बना रहता है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कहा है कि वह विनिवेश, निजीकरण और कॉन्ट्रैक्ट पर रोजगार जैसी सरकार की नीतियों के खिलाफ तीन जनवरी को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा. बीएमएस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘हम सरकार को सजग करने के लिये तीन जनवरी 2020 को सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेंगे.’’

संगठन ने बयान में कहा कि वह दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करेगा. बीएमएस ने कहा कि देश में औपचारिक क्षेत्र में ज्यादातर रोजगार या तो अनुबंध पर कर दिये गये हैं या एक तय अवधि के लिये ही रोजगार दिया जा रहा है. इससे रोजगार की सुरक्षा समाप्त हो गयी है और कामगारों पर कभी भी रोजगार जाने का जोखिम बना रहता है.

संगठन ने आंगनवाड़ी, आशा, पीडीएस, मिड डे मील, एनएचएम आदि योजनाओं के तहत काम कर रहे लोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की है. संगठन ने विनिवेश, रणनीतिक बिक्री, निगमीकरण और सरकारी कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की है.

संगठन का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इस देश के औद्योगिक ढांचे की रीढ है. सरकार को इनका विनिवेश अथवा निजीकरण बंद करना चाहिये. बीएमएस ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के बारे में कहा कि इसे तत्काल रोका जाना चाहिये. उसका कहना है कि रक्षा क्षेत्र का उत्पादन भी कंपनियों के हवाले करना ठीक नहीं है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है.

बीएमएस ने रेलवे सेवाओं के निजीकरण को भी तुरंत रोकने की मांग की है. उसका कहना है कि भारतीय रेल आवश्यक सेवा है और भारतीय शहरों की जीवन रेखा है इसका निजीकरण नहीं होना चाहिये.

5 बड़ी ख़बरें: पुलिस के पाकिस्तान चले जाओ वाले बयान पर बवाल, राहुल गांधी ने RSS पर फिर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget