News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'RSS के लोगों को ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट करवाना चाहिए', पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि आरएसएस के लोग भारत में पाकिस्तान और मुसलमानों के खिलाफ बहुत बोलते हैं. ऐसे में उन्हें ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट करवाने के लिए तैयार किया जाए.

Share:

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई पाकिस्तानियों के यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया है. इसे लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने शनिवार को सरकार के इस कदम का समर्थन किया. साथ ही सरकार से आरएसएस के लोगों को ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट करवाने की सलाह दी.

पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को बैन किए जाने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा हमारे देश में गड़बड़ी की है. वहां पर क्या चलता है, उसका प्रचार यूट्यूब के जरिए होता होगा, ऐसे में यूट्यूब बंद करना कहीं से भी गलत नहीं है. पाकिस्तान का रवैया हमेशा हिंदुस्तान के खिलाफ रहा है. भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश हैं, ठीक ढंग से बातचीत करके आपसी मामले सुलझाने चाहिए, लेकिन इसके बजाय आतंकियों के सहारे देश में गड़बड़ी करना, बर्दाश्त के लायक नहीं है."

RSS के लोगों से पाकिस्तान में करवाएं ब्लास्ट: हुसैन दलवई

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में बच्चों को पकड़कर आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाती है और देश में आतंकवाद फैलाने का काम किया जाता है. यह बिल्कुल गलत है. पाकिस्तान के पास सीधे तौर पर लड़ाई करने की हिम्मत नहीं है. सरकार से मेरा कहना है कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के लोग भारत में पाकिस्तान और मुसलमानों के खिलाफ बहुत बोलते हैं. ऐसे में आरएसएस के लोगों को ट्रेनिंग देकर पाकिस्तान में बम ब्लास्ट करवाने के लिए तैयार किया जाए."

पाकिस्तान की राजनीति बहुत ही गंदी: हुसैन दलवई

पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह दिए जाने वाले पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को हुसैन दलवई ने सही ठहराया. उन्होंने कहा, "भुट्टो ने जो कहा, बिल्कुल सही है. पाकिस्तान की राजनीति बहुत ही गंदी है. वहां की राजनीति में आर्मी का हाथ है. देश पूरी तरह से फेल है. जिन्ना को भी लगा कि उन्होंने पाकिस्तान बनाकर गलती की है. पाकिस्तान में कभी कोई कानूनी काम नहीं होता है. कुछ लोगों के हाथ में ही सत्ता होती है, जो अपनी मन की करते हैं. ऐसे में भुट्टो ने बिल्कुल सही कहा."

जो किया, उसके रिएक्शन देखने को मिलेंगे: हुसैन दलवई

सिंधु जल संधि के तहत पानी को बंद करने पर युद्ध के लिए तैयार रहने की पाकिस्तानी नेताओं के बयान पर हुसैन दलवई ने कहा, "उन्होंने पहलगाम जैसा हमला किया, इसलिए पानी बंद किया गया. बातचीत करके इस पर हल निकालना चाहिए. उन्होंने पर्यटकों को निशाना बनाया, उसमें कहां कोई बहादुरी है. जो 26 लोग मरे उनके परिवार का क्या होगा. उन्होंने जो किया उसके रिएक्शन देखने को मिलेंगे."

Published at : 04 May 2025 06:26 AM (IST) Tags: Pahalgam Terror Attack
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन

बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला

टॉप स्टोरीज

चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video

जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video