एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा मामला: ED ने मुख्य जांच अधिकारी को हटाया, नए जांच प्रमुख आज कर रहे हैं पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा ने आज ईडी ऑफिस पहुंचने से पहले एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मेरा जीवन अनूठा है और मैंने निराधार आरोपों के खिलाफ करीब एक दशक तक लड़ाई लड़ी. एक किताब पर काम चल रहा है जिसमें दुनिया मेरा पक्ष पढ़ सकेगी और स्पष्ट तरीके से जान सकेगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है. इस बीच ईडी ने मुख्य जांच अधिकारी (आईओ) राजीव शर्मा को हटा दिया है. उनकी जगह महेश गुप्ता की तैनाती की गई हैं. आज वाड्रा से महेश गुप्ता ही पूछताछ कर रहे हैं.

रॉबर्ट वाड्रा से विदेश में कथित अवैध संपत्तियां खरीदने से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है. इससे पहले गुरुवार को वाड्रा से पांच घंटे पूछताछ की गई थी और जांच अधिकारी ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत मामले में उनका बयान दर्ज किया था.

वाड्रा ने मंगलवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि वह ‘‘प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष करीब 80 घंटों तक कई प्रश्नों का उत्तर देने के बाद’’ 13वीं बार पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आसपास अनावश्यक नाटक और सनसनी के बीच मैं खुद को शांत रखता हूं और अपना ध्यान नहीं भटकाता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे स्वास्थ्य संबंधी खबरों को लापरवाही से प्रसारित करना सही नहीं है. लेकिन इससे भी बदतर समस्याओं को झेल रहे लोगों, बीमार, नेत्रहीन लोगों और अनाथ बच्चों को मुस्कुराते देख कर मुझे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा जीवन अनूठा है और मैंने निराधार आरोपों के खिलाफ करीब एक दशक तक लड़ाई लड़ी. शारीरिक हालात बदल सकते हैं, लेकिन ईमानदार दिमाग नहीं बदल सकता. मैं सच पर अडिग हूं. एक किताब पर काम चल रहा है जिसमें दुनिया मेरा पक्ष पढ़ सकेगी और स्पष्ट तरीके से जान सकेगी.’’

वाड्रा का उनके स्वास्थ्य पर बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते छह सप्ताह के लिए विदेश जाने की सोमवार को अनुमति दे दी. वाड्रा लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर क्षेत्र में 19 लाख पाउंड मूल्य की संपत्ति खरीदने को लेकर धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं. इस मामले के अलावा वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में भी कई बार पूछताछ का सामना कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget