एक्सप्लोरर

खरगोन हिंसा पर CM शिवराज का बड़ा बयान- जले हुए मकानों को फिर से बनवाएगी सरकार, दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने आश्वासन दिया कि दंगाइयों द्वारा जलाए गए मकानों को उनकी सरकार फिर से बनवाएगी और आगजनी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर एक सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन हिंसा पर बयान दिया. उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि उनकी सरकार दंगों में लिप्त पाए गए किसी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी. साथ ही उन्होंने खरगोन में हुई हिंसा में कथित तौर से शामिल लोगों के ‘अवैध ढांचों’ को गिराने की कार्रवाई को भी उचित ठहराया. रामनवमी समारोह के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद रविवार शाम से खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया है. पुलिस ने हिंसा में शामिल 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

शिवराज सिंह चौहान ने महू कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए सवाल किया, ‘‘खरगोन में दंगाइयों द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? कुछ लोग राज्य में दंगा फैलाने की साजिश कर रहे हैं. वे प्रदेश को आग लगाना चाहते हैं, मैं लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं. लेकिन इसके बाद भी लोग शंति नहीं बना कर रखेंगें और दंगा करेगें तो मामा  छोड़ेगा नहीं फिर दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.’’ साथ ही सीएम ने बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आलोचना
सीएम ने सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी आलोचना की. खरगोन हिंसा पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करके कथित तौर पर धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. लोगों से हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे और ईद सहित सभी त्योहारों को उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की बात कहते हुए सीएम ने कहा, ‘‘मेरी सरकार आप सभी के साथ है.’’ सीएम ने आश्वासन दिया कि दंगाइयों द्वारा जलाए गए मकानों को उनकी सरकार फिर से बनवाएगी और आगजनी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

माफियाओं की जमीन गरीबों में बांटी जाएगी
सीएम के मुताबिक उनकी सरकार ने बुलडोजर की मदद से प्रदेश में 21 हजार एकड़ जमीन माफियाओं से मुक्त कराई है. उन्होंने घोषणा की, ‘‘यह जमीन गरीबों में बांटी जाएगी.’’साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉक्टर आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को ‘पंच तीर्थ’के रुप में विकसित किया है, आगे उन्होंने कहा, ‘‘आज, मैंने इन पंच तीर्थों- महू, नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली, मुंबई और लंदन को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का फैसला किया है.’’ मध्य प्रदेश में हिंसा मामले को लेकर आलोचना करने के लिए एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्हें राज्य का दौरा कर खुद देखना चाहिए कि मध्य प्रदेश में सभी जाति-धर्म के लोग सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: इमरान खान के राज में पत्नी बुशरा बीबी की सहेली हुई मालामाल! चार गुणा तक बढ़ गई संपत्ति

चीन की 'नापाक' साजिश का खुलासा! लद्दाख के पास भारत के पावर ग्रिड और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम को साइबर हैकर्स ने बनाया निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget