एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: आरोपी संजय रॉय को फंसा रही ममता सरकार? कैमरे पर बोला- मुझे तो मुंह तक...

RG Kar Medical College Rape Case: सीबीआई ने कहा कि घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि संयज रॉय अपराध स्थल पर ही था.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिलने के 87 दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ सोमवार (04 नवंबर) को आरोप तय किए. हालांकि, रॉय ने खुद को निर्दोष बताते हुए उसे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया है.

अदालत ने घोषणा की कि 11 नवंबर से रोजमर्रा के आधार पर मामले की सुनवाई की जाएगी. रॉय पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जब रॉय को अदालत से बाहर ले जाया जा रहा था, तब उसने कहा, ‘‘मैंने कुछ नहीं किया है. मुझे इस बलात्कार-हत्याकांड में फंसाया गया है. मेरी कोई नहीं सुन रहा है. सरकार मुझे फंसा रही है और मुंह नहीं खोलने की धमकी दे रही है.’’

सीबीआई की चार्जशीट में बड़ी साजिश की आशंका

पिछले महीने पेश प्रारंभिक आरोपपत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रॉय को मामले में ‘एकमात्र मुख्य आरोपी’ बताया था. सीबीआई के आरोपपत्र में इस अपराध के पीछे एक ‘बड़ी साजिश’ की आशंका भी व्यक्त की गई है. आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक का शव मिला था, जिसके बाद पूरे पश्चिम बंगाल में जूनियर चिकित्सकों ने मामले में न्याय की मांग करते हुए ‘कार्य बहिष्कार’ आंदोलन शुरू किया था.

सीबीआई ने कहा कि घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि संजय रॉय अपराध स्थल पर ही था. एजेंसी ने 9 अगस्त को सुबह 3:34 बजे से लेकर ट्रॉमा सेंटर बिल्डिंग के एंट्री गेट पर आरोपी के आने-जाने का समय सूचीबद्ध किया है.

अस्पताल के सीसीटीवी फुटे में कैद हुआ था संजय रॉय

कोलकाता पुलिस के साथ काम करने वाले एक नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को अस्पताल में खुलेआम घूमने की अनुमति थी और 31 साल की डॉक्टर की बलात्कार-हत्या से पहले अस्पताल में एंट्री करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. जांचकर्ताओं ने आधी रात के एक घंटे बाद संजय रॉय के अस्पताल में प्रवेश करने का सीसीटीवी स्क्रीन ग्रैब जारी किया. फुटेज में संजय रॉय के गले में एक ब्लूटूथ इयरफ़ोन लटका हुआ दिखाई दिया, जिसके बारे में पुलिस ने कहा कि वह अपराध स्थल से मिला था.

ये भी पढ़ें: आरजी कर मामले में CBI जांच से खुश नहीं जूनियर डॉक्टर, दिया अल्टीमेटम, TMC बोली- हाईजैक हो चुका आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget