एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस परेड 2025: मोबाइल से घर बैठे कर सकेंगे टिकट बुक, जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड 2025 के टिकट 2 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है. मोबाइल ऐप और वेबसाइट से घर बैठे बुक करें.

Republic Day Parade 2025: भारत की राजधानी नई दिल्ली में हर साल 26 जनवरी को भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष की परेड को लेकर खास उत्साह है, और इसे देखने के लिए टिकटों की बिक्री 2 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है. परेड के टिकटों की कीमत 20 और 100 रुपये रखी गई है.

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना, पुलिस बल, स्कूली बच्चों, सांस्कृतिक दलों और विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होती हैं. यह परेड भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने का बेहतरीन माध्यम है.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया

अगर आप इस परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं, इसके लिए रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं. इसके लिए https://aamantran.mod.gov.in/login लिंक पर जाएं. वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद ‘Book your ticket here’ पर क्लिक करें. अपने मोबाइल नंबर और कोड भरकर ओटीपी की मदद से बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें.

मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है. ‘Aamantran’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करके क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हुए अपनी बुकिंग कंफर्म कर सकते हैं.

ऑफलाइन टिकट खरीदने की सुविधा

जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं करना चाहते, उनके लिए ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था भी की गई है. 2 से 5 जनवरी के बीच सेना भवन के गेट नंबर-2, शास्त्री भवन के गेट नंबर-3, जंतर-मंतर के पास, प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 और राजीव चौक के गेट नंबर-7 और 8 पर टिकट उपलब्ध होंगे.

बीटिंग रिट्रीट समारोह की भी बुकिंग

गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बीटिंग रिट्रीट भी है, जो 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए भी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया समान है. अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए rashtraparv.mod.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें.

गणतंत्र दिवस परेड 2025 न केवल सैन्य पराक्रम का प्रदर्शन है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक भी है. इसे लाइव देखने का मौका न चूकें.

ये भी पढ़ें:

'नए साल में सरकार का पहला फैसला किसानों को समर्पित', कैबिनेट के फैसलों पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget