एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा 'वरुण' ड्रोन का जलवा, इंसान को लेकर भरेगा उड़ान, जानें खूबी

'Varuna' ड्रोन आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ाए गए पहले कदमों में से एक है. बीती 18 जुलाई को दिल्ली में इसका ट्रायल हुआ था. ट्रायल प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ भी मौजूद थे.

Varuna Drone In Republic Day Parade: आज गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. वाकई में आज की परेड बेहद खास होने वाली है. वैसे तो हर साल परेड में कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन ये पहली बार होगा जब आप परेड में एक ऐसा ड्रोन देखेंगे जो आदमी को लेकर उड़ान भरेगा. इस ड्रोन का नाम है 'वरुण'. इस ड्रोन का ट्रायल पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुआ था. 

'वरुण' ड्रोन को महाराष्ट्र की सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने तैयार किया है. जानकारी के मुताबिक, ड्रोन की पेलोड क्षमता 130 किलोग्राम है और यह एक व्यक्ति को जहाज पर ले जा सकता है. ये करीब 25 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. एक बार उड़ान भरने के बाद ये 25 से 33 मिनट तक हवा में रह सकता है. माना जा रहा है कि इमरजेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल नौसेना के लिए भी किया जा सकता है.

इंसानों के साथ हथियारों को उठा पाएगा

वरुण ड्रोन की खास बात यह के ये इंसान के साथ-साथ हथियार भी उठा सकता है. वहीं अगर सेना को खाने-पीने का सामान भेजना हो तो वो इससे भेजा जा सकता है. वरुण 'मेक इन इंडिया' का बेहतरीन उदाहरण है. सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, कैप्टन निकुंज पराशर ने कहा कि नौसेना की 'मेक इन इंडिया' पहलों में से एक के रूप में वरुण को रिपब्लिक परेड के एक हिस्से के रूप में शामिल करना और आईडीईएक्स स्प्रिंट चैलेंज को संबोधित करना एक गर्व का क्षण था.

पराशर ने कहा, "वरुण ड्रोन का मुख्य लक्ष्य एक स्वदेशी तकनीक का निर्माण करना है, जिसका उपयोग युद्ध के मैदान में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय निगरानी और सुरक्षा में सुधार के लिए किया जा सकता है."

पीएम मोदी को पसंद आया था वरुण ड्रोन

वरुण ड्रोन आत्मनिर्भर भारत की ओर पहले कदमों में से एक है. पिछले साल 18 जुलाई को दिल्ली में इसका ट्रायल हुआ था. ट्रायल प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रोन की काफी तारीफ भी की थी. ट्रायल के दौरान ड्रोन वरुण करीब 2 मीटर ऊंचाई तक उड़ा और लैंड होने से पहले हवा में आगे पीछे हुआ था. ड्रोन से प्रधानमंत्री से काफी प्रभावित हुए थे.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2023: 1953 से लेकर 2023 तक... गणतंत्र दिवस परेड में हर साल होता है कुछ नया, जानिए अब तक की गौरवगाथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget