एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड के लिए सिक्योरिटी टाइट, पैरामिलिट्री-NSG के 6 हजार जवान तैनात, धारा-144 लागू

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. जांच के बाद 25 जनवरी की शाम को ही इन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया.

Republic Day Parade Security: आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाएगा. इसी के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में कम से कम 65,000 लोग शामिल होंगे. केवल पास धारकों और टिकट खरीदारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब 30,000 लोग परेड देखने के लिए मेट्रो से सफर कर सकते हैं.

6 हजार जवान तैनात

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान करीब 6 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी (NSG) शामिल हैं. साथ ही 150 सीसीटीवी कैमरों से कर्तव्य पथ की निगरानी की जाएगी. परेड रूट के आसपास जितनी भी ऊंची इमारतें हैं उन्हें 25 जनवरी की शाम से ही बंद कर दिया गया है.

15 फरवरी तक धारा 144 लागू

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे से ही परेड रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद है. इसी के साथ, दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी तक ड्रोन और हवाई चीजों पर बैन लगाया है. रात से ही दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री भी बंद है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजधानी में 15 फरवरी तक धारा 144 लगाई गई है.

ड्रोन से की जा रही निगरानी

अतिरिक्त निगरानी का जिक्र करते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक एनएसजी और डीआरडीओ की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया गया है. नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल ने बताया कि सुरक्षाकर्मी किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं.

किन राज्यों में है खतरे का अलर्ट?

1-      दिल्ली
2-      मुंबई
3-      पंजाब
4-      राजस्थान
5-      उत्तर प्रदेश
6-      जम्मू कश्मीर

ये भी पढ़ें- Republic Day2023: इरविन स्टेडियम में मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस, परेड के लिए इतने साल करना पड़ा था इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget