एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: पहली और आखिरी बार फ्लाईपास्ट में शामिल हुआ नेवी का IL-38, जानिए इसकी खासियत

भारतीय नौसेना की शान में शामिल रहा युद्धक विमान IL-38 इस बार कर्तव्य पथ पर पहली बार फ्लाईपास्ट में शामिल हुआ. यह इसका आखिरी फ्लाईपास्ट भी रहा.

Repblic Day Flypast: आज 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर थल सेना ने अपनी भव्य परेड की तो एयर फोर्स और नेवी ने भी अपनी ताकत दिखाई. नेवी का लंबी दूरी का निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान IL-38 इसका प्रमुख आकर्षण रहा. नेवी के इस विमान ने कर्तव्य पथ पर अपना पहला और आखिरी फ्लाईपास्ट किया.

IL-38 ने 45 वर्षों तक भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा की है. यह 50 विमानों के उस दल का हिस्सा रहा जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

पिछले साल हुआ सेवामुक्त
आईएल- 38 को 1977 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था. तब से यह नौसेना के समुद्री टोही मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. पहले IL-38SD विमान, IN 301 को 44 साल देश की सेवा करने के बाद पिछले साल जनवरी में सेवामुक्त कर दिया गया था.

कर्तव्यपथ पर आयोजित कार्यक्रम में नौसेना के आईएल-38 विमानों के अलावा भीम और वजरंग जैसी संरचना भी पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई. कर्तव्य पथ पर एयर फोर्स की झांकी भी दिखाई गई जिसका विषय था भारतीय वायु सेना: पॉवर बियॉन्ड बाउंड्रीज. समारोह के दौरान 9 राफेल विमान ने आईएल-38 के साथ फ्लाईपास्ट किया.

राष्ट्रपति को दी गई सलामी
74वें गणंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई. इस बार कार्यक्रम में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की. यहां से प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ के सलामी मंच पर गए.

यह भी पढ़ें

Republic Day 2023: पराक्रम, सम्मान और गर्वित इतिहास, परेड में शामिल रेजिमेंट्स के बारे में जान गर्व से भर उठेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget