एक्सप्लोरर

गणतंत्र विशेष: 1962 में शहीद हुए थे जसवंत, अब भी होते हैं प्रमोशन, मिलती है छुट्टी

Republic Day 2018 Special: 1962 के युद्ध में शहीद होने वाले सैनिक जसवंत सिंह अमर हो गए. उन्हें जो सम्मान मिलता है वैसा शायद ही किसी को मिलता हो. 24 घंटे उनकी सेवा में 5 जवान लगे रहते हैं.

नई दिल्ली: 1962 के युद्ध में शहीद होने वाले सैनिक जसवंत सिंह अमर हो गए. उन्हें जो सम्मान मिलता है वैसा शायद ही किसी को मिलता हो. 24 घंटे उनकी सेवा में 5 जवान लगे रहते हैं. उन्हें मॉर्निंग टी भी पहुंचाई जाती है और उनके जूतों पर भी पॉ़लिश की जाती है. उनके कपड़े भी प्रेस किए जाते हैं और खाना भी पहुंचाया जाता है. साहस का अद्भुत परिचय दिया था बाबा जसवंत सिंह रावत. आज उन्हें यही कहा जाता है. 1962 में रायफलमैन जसवंत सिंह नूरारंग की लड़ाई में शहीद हुए थे. चीनी चालों को उन्होंने मात देते हुए अपनी पोस्ट नहीं छोड़ी और चीन को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह शायद आज भी याद करता होगा. गणतंत्र विशेष: इस गांव के हर घर से है कोई ना कोई फौज में, लड़कियां भी नहीं पीछे चीनी मशीनगन को दी मात चीन की मशीनगन काफी परेशानी कर रही थी तो वो चीनी बंकर तक पहुंचे और संगीनों से चीनी सैनिकों को मार मशीनगन को भारतीय चौकी पर ले आए. फिर इसी मशीनगन को चीनी फौजियों पर इस्तेमाल किया. करीब 72 घंटों तक वह चीनी सैनिकों का सामना अकेले करते रहे. अंतिम दम तक रहे आजाद कहा जाता है कि जब उन्हें ये लगने लगा कि अब चीनी उन तक पहुंच जाएंगे और उन्हें बंदी बना लेंगे तो उन्होंने अंतिम गोली खुद को मार ली. वे आजाद रहना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि चीनी सेना उन्हें अपनी गिरफ्त में ले. गणतंत्र विशेष: 15 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाईं थीं योगेंद्र का, ऐसे किया टाइगर हिल पर कब्जा सेला, नूरा की कहानी कहा जाता है कि दो स्थानीय लड़कियों सेला और नूरा ने उनकी मदद की थी. उन्हीं की बदौलत जसवंत इतनी देर तक चीन की सेना का मुकाबला कर पाए. वह अपनी जगह बदल बदल कर फायरिंग करते रहे और चीनी सेना समझती रही कि सामने कई लोग हैं. लेकिन किसी ने उनकी मुखबिरी कर दी. सिर काट ले गए थे चीनी बताया जाता है कि चीनी कमांडर उनसे इतना गुस्सा था कि उसने जसवंत का सिर काटा और अपने साथ ले गया. लेकिन जब लड़ाई खत्म हो गई तो उसने जसवंत की प्रतिमा बनवा कर भारतीय सेना को वापस की. यह प्रतिमा आज भी स्मारक में लगी हुई है. मिलती है छुट्टी, होते हैं प्रमोशन जसवंत सिंह के मंदिर में बिना माथा टेके कोई फौजी अफसर आगे नहीं बढ़ता. उनके नाम के आगे स्वर्गीय नहीं लगाया जाता है. आज भी उनको प्रमोशन मिलते हैं. उन्हें मौत के बाद प्रमोशन मिलने शुरु हुए थे. वह अब मेजर जनरल बन चुके हैं. उनके परिवार को जब जरूरत होती है, वह छुट्टी की एप्लीकेशन देते हैं. इस पर सेना के जवान उनके चित्र को उनके गांव ले जाते हैं और छुट्टी खत्म होने पर वापस लेकर आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget