एक्सप्लोरर

18 हजार नामांकन में से 89 लोगों को दिए गए पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है. इस बार 89 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए. सरकार का दावा है कि पहली बार पद्म पुरस्कार इतने पारदर्शी तरीके से दिए गए हैं. दिलचस्प ये है कि पद्म पुरस्कारों के लिए जारी की गई विज्ञप्ति में अपनी पीठ खुद थपथपाई गई है.

पद्मपुरस्कार 2017 18 हजार नामांकन आए 89 लोगों को दिए गए पद्म पुरस्कार गृह मंत्रालय के मुताबिक पहली बार पूरे पारदर्शी तरीके से पद्म पुरस्कार दिए गए हैं. इसके लिए जाति-धर्म, पार्टी और क्षेत्रों के स्तर से ऊपर उठ कर पुरस्कारों का एलान किया गया है. दावा है कि इस बार सिफारिश नहीं सिर्फ काबिलियत देखी गई. सर्वोत्तम उपलब्धि के साथ-साथ जनसेवा को भी आधार बनाया गया है.

सरकार ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उसमें इन्हीं बातों को रेखांकित किया है जैसे दावा है कि दिल्ली से औसतन हर साल 24 लोगों को पद्म पुरस्कार मिलता था जबकि इस बार सिर्फ 5 लोगों को मिला है. इस बार पद्म पुरस्कारों में पार्टी लाइन से ऊपर उठा गया है और इसलिए एनसीपी के शरद पवार और पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा को पद्म विभूषण दिया गया. कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के भाई को कंवल सिब्बल को सिविल सर्विस में योगदान के लिए पुरस्कार मिला है.

क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सभी विधाओं के कलाकारों को सम्मान दिया गया. उत्तराखंड की लोकगायन शैली जागर को सहेजने वाली लोकगायिका बसंती बिष्ट को पद्मश्री दिया गया है. बिहार की बाओबा देवी को मधुबनी पेंटिग को दीवारों की बजाए कैनवस पर सहेजने के लिए पद्म पुरस्कार मिला.

दिलचस्प ये है कि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाते-गिनाते ये बताना नहीं भूली कि उसने भजन गाने वाले येशुदास ईसाई हैं. ये भी गिनाया गया कि दलितों और आदिवासियों को भी इस बार पद्मपुरस्कार दिए गए हैं. इस बार कर्नाटक के सुकरी और सिक्कम के लिम्बू को आदिवासियों की सेवा के लिए पद्म पुरस्कार दिए गए हैं. दावा है कि इस बार 15 अनसंग हीरोज को अवॉर्ड दिया गया जो पहले कभी नहीं हुआ. जिसमें 76 साल की मीनाक्षी अम्मा का नाम शामिल है जो कलायारिपत्तू की ट्रेनर हैं.

पद्म पुरस्कारों की सूची में कई गुमनाम लोगों के नाम

दावा है कि इस बार बड़े अस्पतालों के नामी डॉक्टरों के बजाय आम लोगों की सेवा में जुटे डॉक्टरों को सरकार ने सम्मानित किया है. इसलिए दिल्ली से कोई डॉक्टर पद्म पुरस्कारों की सूची में नहीं है बल्कि इंदौर की 91 साल की डॉक्टर दादी यानी भक्ति यादव का नाम भी है. आदिवासी परिवार में जन्मे डॉ मुकुत मिन्ज का नाम भी हैं जो चंडीगढ़ में निफ्रोलोजिस्ट हैं. डॉ मिन्ज ने किडनी ट्रांसप्लांट से कई जान बचाई हैं और करियर में करीब 3400 सर्जरी की हैं.

कोहली समेत आठ खिलाड़ियों को मिलेगा देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री

पद्म पुरस्कार में शामिल कई नाम जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हैं. उनका चुनाव कर सरकार ने सही काम किया है पर हीरोज का बखान करते करते सरकार अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं रही है.

जवानों को पुरस्कार पीओके में घुसकर पाकिस्तानी आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सेना के वीर जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा. मेजर रोहित को कीर्ति चक्र, मेजर रजत चंद्र, कैप्टन आशुतोष कुमार, नायब सूबेदार विजय कुमार, अब्दुल कय्यूम को शौर्य चक्र और कर्नल कपिल यादव कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा मेडल दिया गया है.

गणतंत्र दिवस पर मिलेगा 7 बड़े लोगों को पद्म विभूषण शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, सुंदर लाल पटवा, पीए संगमा समेत गायक येशुदास, आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण दिया जाएगा.

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली समेत आठ खिलाड़ियों को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जायेगा. कोहली के अलावा यह पुरस्कार पाने वाले सात अन्य खिलाड़ियों में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, परालम्पियन मरियाप्पन थंगावेलू और दीपा मलिक, जिम्नास्ट दीपा करमाकर, भारतीय हाकी कप्तान पी आर श्रीजेश, चक्काफेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा और दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाईक शामिल हैं.

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

P1

P2

P3

P4 P5 P6

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget