एक्सप्लोरर

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस की मांग- उत्पाद शुल्क कम कर जनता को राहत दे मोदी सरकार

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी करके जनता से ‘लूट’ की जा रही है. उन्होंने मांग की कि उत्पाद शुल्क में कमी की जाए और आर्थिक मंदी और कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को राहत प्रदान की जाए.’’

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क को कम कर देश की जनता को राहत प्रदान की जाए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी करके जनता से ‘लूट’ की जा रही है.

साढ़े 6 साल में सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाकर कमाए 19 लाख करोड़

 उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ 73 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है. उन्होंने ये भी कहां कि मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो कहते थे कि सरकार के अविश्वास के कारण कीमतें बढ़ रही हैं.’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘पिछले साढ़े छह साल में इस सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 19 लाख करोड़ रुपये कमाएं हैं. आज भी कच्चे तेल की कीमत 50.96 डॉलर प्रति बैरल है. यानी कच्चे तेल की प्रति लीटर कीमत 23.43 रुपये है. ऐसे में पेट्रोल 84.20 रुपये और डीजल 74.38 रुपये प्रति लीटर क्यों बेचा जा रहा है?’’

उत्पाद शुल्क में कमी कर जनता को दी जाए राहत

उन्होंने दावा किया कि मई 2014 के बाद मोदी सरकार ने डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत व पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 258 प्रतिशत बढ़ाया. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर थी और आज इसकी आधी कीमत है. फिर ये लूट क्यों चल रही है? हमारी मांग है कि उत्पाद शुल्क में कमी की जाए और आर्थिक मंदी और कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को राहत प्रदान की जाए.’’

दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी

गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा लगातार दूसरे दिन कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत बृहस्पतिवार को 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. वहीं तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.38 रुपये हो गई है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.07 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें

कोरोना के बीच किसान आंदोलन को लेकर SC चिंतित, कहा- तबलीग़ी जमात जैसी न हो जाए स्थिति

सोनू सूद के खिलाफ BMC ने शिकायत दर्ज कराई, बचाव में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
LIVE: राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे जितेन्द्र सिंह
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget