एक्सप्लोरर

जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 1000 बिस्तरों वाला कोविड हॉस्पिटल, मुफ्त होगा इलाज

एक सप्ताह के भीतर जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 400 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा. इसके बाद अगले दो सप्ताह में जामनगर में ही एक अन्य स्थान पर 600 बेड का कोविड केयर सेंटर चालू किया जाएगा.

नई दिल्ली: रिलायंस फाउंडेशन गुजरात के जामनगर में 1,000 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाएगा. सभी बिस्तरों पर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी. मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त में प्रदान की जाएंगी. सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस वहन करेगा.

एक सप्ताह के भीतर जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 400 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा. इसके बाद अगले दो सप्ताह में जामनगर में ही एक अन्य स्थान पर 600 बेड का कोविड केयर सेंटर चालू किया जाएगा.

सभी जरूरी स्टाफ, चिकित्सा सहायता, मेडिकल उपकरण, अन्य डिस्पोजेबल वस्तुओं को रिलायंस द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती राज्य सरकार की तरफ से की जाएगी. जामनगर बड़ा शहर है इसलिए आसपास के जिलों से भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं. कोविड सेंटर बनने से जामनगर के अलावा खंभालिया, द्वारका, पोरबंदर और सौराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी.

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, "भारत कोविड की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हम हर तरह से मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस वक्त अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है. रिलायंस फाउंडेशन गुजरात के जामनगर में कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करेगा. 400 बेड का पहला सेंटर एक सप्ताह के भीतर तैयार हो जाएगा और दूसरे सप्ताह में अन्य 600 बेड वाला सेंटर काम करने लगेगा. यह अस्पताल मुफ्त में बेहतरीन इलाज करेगा. महामारी की शुरुआत से ही रिलायंस फाउंडेशन सभी भारतीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. अनमोल जीवन बचाने के लिए हमारे अथक प्रयास जारी रहेंगे. साथ मिलकर हम कोरोना को हरा सकते हैं और हम इस लड़ाई को जीतेंगे."

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नाथवानी ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कोविड महामारी के दौरान भारत के लोगों के लिए बिना थके काम कर रहे हैं. गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी गुजरात के लोगों के लिए इस कठिन समय के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गुजरात में कोविड-प्रभावित रोगियों के लिए अस्पताल की सुविधा प्रदान करने के लिए रिलायंस के सीएमडी मुकेश अंबानी आगे आए हैं. हमारे चेयरमैन के नेतृत्व में रिलायंस टीमें कम से कम समय में इन दो कोविड केयर सेंटर्स की स्थापना पर काम कर रही हैं.”

गुजरात से पहले महाराष्ट्र में भी रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड केयर सेंटर की स्थापना की घोषणा की थी. मुंबई में विभिन्न स्थानों पर रिलायंस फाउंडेशन कुल 875 बिस्तरों का प्रबंधन अपने हाथों में लेगा. गुजरात और महाराष्ट्र की कोविड केयर फैसिलिटी बनने के बाद रिलायंस फाउंडेशन कुल 1875 बिस्तरों का संचालन कर रहा होगा. इसके अलावा रिलायंस 1000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भी कोविड प्रभावित राज्यों को निशुल्क भेज रहा है. इतनी ऑक्सीजन से रोजाना 1 लाख से अधिक कोविड रोगियों की जरूरत पूरी होगी.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus India: सेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कोरोना संकट पर तैयारियों की जानकारी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget