एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता आज बनेंगी दिल्ली की CM, नाम के ऐलान से पहले BJP में कौन सी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जानें

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की सीएम बनने जा रहीं रेखा गुप्ता लंबे समय से RSS की एक्टिव सदस्य रह चुकी हैं और अक्सर संघ के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती नजर आई हैं. 

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी. खास बात यह है की रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होगी, लेकिन मुख्यमंत्री बनने से पहले रेखा गुप्ता पार्टी में कौन सी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही थी इसपर भी एक नजर डालते हैं. 

विधायक बनने से पहले रेखा गुप्ता संगठन के स्तर पर भी खास जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. रेखा गुप्ता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वहीं उन्होंने दिल्ली भाजपा में महासचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुकी है. खास बात यह है की रेखा गुप्ता लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक्टिव सदस्य रह चुकी हैं और अक्सर संघ के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती नजर आई हैं. 

पहले दो विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का किया था सामना

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने  शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन 11 हजार वोटों से हार गईं. 2020 में भी उन्होंने शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन साढे़ चार हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद साल 2022 में शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं. रेखा गुप्ता ने इस बार 2025 में शालीमार बाग विधानसभा चुनाव लड़ा, जीतीं और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं.

सीएम पद के थे कई दावेदार

दिल्ली में सीएम पद के वैसे तो कई दावेदार थे. आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को हराने के बाद भाजपा के कई ऐसे उम्मीदवार थे, जिनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लिया जा रहा था. सीएम पद के लिए बड़े दावेदारों में सबसे पहला नाम नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को चुनाव में मात देने वाले परवेश वर्मा का था, इसके बाद रेखा गुप्ता का. वहीं विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी चर्चा में था.

यह भी पढ़ें- Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में बारिश न बन जाए विलेन? ट्रैफिक एडवाइजरी से कार्यक्रम की टाइमलाइन तक, जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget